फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलमोहर गार्डन में तय जगहों पर कुत्ते खाएंगे खाना

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलमोहर गार्डन में तय जगहों पर कुत्ते खाएंगे खाना
विज्ञापन

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की गुलमोहर गार्डन सोसायटी में कुत्तों के हमले बढ़ने से परेशान एओए ने उनके खाना खिलाने के स्थान तय कर दिए हैं। इन तय स्थानों से अलग कुत्तों को खाना नहीं खिला सकेंगे। मंगलवार को पीएफए के सदस्य इन स्थलों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने एओए और रेजिडेंट्स के साथ वार्ता की। कुत्तों को रोजाना खाना खिलाने वाले लोगों ने इसका जबरदस्त विरोध किया। इस पर रेजिडेंट्स और डॉग लवर्स में तीखी नोकझोंक हुई। हालांकि एओए ने चयनित जगहों से अलग कुत्तों को खाना डालने की बात पर सहमति नहीं दी।
विज्ञापन

बीते दिनों गुलमोहर गार्डन सोसायटी में कुत्तों ने चार साल की एक बच्ची पर हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया था। लोगों ने उसे बचाया। इससे पहले भी कुत्ते कई लोगों को काटकर घायल कर चुके हैं। सोसायटी की एओए ने इस पर नाराजगी जताई। एओए उपाध्यक्ष सुदीप द्विवेदी ने बताया कि सोसायटी में कुत्तों के फीडिंग जोन बनाकर जगह-जगह बोर्ड लगा दिए हैं। व्हाट्सएप ग्रुप पर भी संदेश प्रसारित कर दिया गया और इन फीडिंग प्वाइंट से अलग कुत्तों को खाना खिलाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। मंगलवार को पीएफए के सदस्य पराग चतुर्वेदी सोसायटी में पहुंचे थे। निरीक्षण के बाद उन्होंने रेजिडेंट्स और एओए से मीटिंग की। उन्होंने कहा कि कुत्तों को सोसायटी से बाहर नहीं निकाला जा सकता है, लेकिन एओए ने अब उनके लिए फीडिंग जोन बना दिए हैं तो लोगों को उन्हें वहीं पर खाना खिलाना होगा। अगर कोई अन्य स्थान पर कुत्तों को खाना खिलाता है तो एओए उसके खिलाफ पुलिस से शिकायत कर सकती है। इस दौरान कुछ डॉग लवर्स भी पहुंच गए। उन्होंने कुत्तों को खाना खिलाने की जगह तय किए जाने पर एतराज जताया। उनका कहना था कि खाना खिलाने की जगह चिह्नित करना ठीक नहीं है। इस दौरान रेजिडेंट्स ने कहा कि अगर डॉग लवर्स कुत्तों का इतना ख्याल रखते हैं तो किसी व्यक्ति को काटने पर भी इनकी जिम्मेदारी लेनी होगी। इस पर डॉग लवर्स ने रेजिडेंट्स से बदसलूकी की और हंगामा खड़ा हो गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह विवाद शांत कराया। एओए सचिव अवधेश मित्तल ने बताया कि लोग निर्धारित स्थलों पर ही कुत्तों को खाना खिला सकेंगे। इससे अलग खाना खिलाने पर पुलिस से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें