फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News : थूक लगाकर तंदूरी रोटी बनाने का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 17 Oct 2021 10:49 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

आरोपी भाटिया मोड़ पर पंचवटी अहिंसा वाटिका में चिकन प्वाइंट ढाबे पर तंदूर की रोटी बनाता है। वीडियो दो दिन पुराना है, जिसमें आरोपी तमीजउद्दीन रोटी को तंदूर में लगाने से पहले उस पर थूक लगा रहा है। 
विज्ञापन
भाटिया मोड़ पर ढाबे पर प्रदर्शन करते हिन्दू रक्षा दल के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के भाटिया मोड़ स्थित एक ढाबे पर थूक लगाकर तंदूर की रोटी बनाने का वीडियो वायरल हुआ है। शनिवार को हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने वीडियो का संज्ञान लेकर ढाबे पर प्रदर्शन कर इसे बंद कराया। मामले में हिंदू रक्षा दल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपी बिहार के किशनगंज का रहने वाला है। भाटिया मोड़ पर पंचवटी अहिंसा वाटिका में चिकन प्वाइंट ढाबे पर वह तंदूर की रोटी बनाता है। वीडियो दो दिन पुराना है, जिसमें आरोपी तमीजउद्दीन रोटी को तंदूर में लगाने से पहले उस पर थूक लगा रहा है। 



इस वीडियो के वायरल होने के बाद हिंदू रक्षा दल के प्रदेश संयोजक गौरव सिसौदिया कार्यकर्ताओं के साथ ढाबे पर पहुंच गए और ढाबे को जबरन बंद कर दिया। उन्होंने ढाबा संचालक शादाब और साहिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गौरव सिसौदिया ने बताया कि 59 सेकेंड का वीडियो उन्हें शनिवार शाम को मिला। 
विज्ञापन


इसके बाद ढाबे पर जाकर इसे बंद कराया गया। उन्होंने बताया कि इसकी वजह पूछने पर आरोपी ने अभद्रता भी की। सीओ प्रथम महिपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें