फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल में शुरू हुआ ऑक्सीजन प्लांट

विज्ञापन
महिला अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ करते केंद्रीय मंत्री वीके सिंह
विज्ञापन
महिला अस्पताल में शुरू हुआ ऑक्सीजन प्लांट
विज्ञापन

गाजियाबाद। महिला अस्पताल में 500 लीटर प्रति मिनट (एलपीएम) क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने किया। बताया कि यह 11वां ऑक्सीजन प्लांट शुरू किया गया है। पीएम मोदी ने पीएम केयर फंड से बने ऑक्सीजन प्लांटों का शुभारंभ किया, जिसका लाइव प्रसारण दिखाया गया।
बृहस्पतिवार को महिला अस्पताल में प्लांट के शुरू होने के बाद जिले में लगभग चार हजार एलपीएम की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। सामान्य तौर पर एक मरीज को 8 से 20 एलपीएम तक ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है। सभी प्लांट शुरू होने के बाद जिले के 9 अस्पतालों में लगभग 500 मरीजों को जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन मिल सकेगी। जिले में 9 सरकारी अस्पतालों में 11 ऑक्सीजन प्लांट लगने थे, सभी लगाए जा चुके हैं अब जिले में 3950 एलपीएम के 11 प्लांट शुरू हो गए हैं। उद्घाटन के अवसर पर सांसद वीके सिंह ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिले में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से संपन्न अस्पताल खुलवाने के लिए प्रस्ताव बनाया गया है। इसके साथ ही प्रदेश के सीएम से भी इस संबंध में बात की गई है। प्लांट सवा महीने पहले तैयार हो चुका था। उद्घाटन के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से वीके सिंह से समय भी ले लिया गया था, लेकिन उस समय प्लांट लगाने वाली कंपनी ने उद्घाटन से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग, डीएम राकेश सिंह, सीडीओ अस्मिता लाल, सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार, प्लांट के नोडल अधिकारी डीएसओ डॉ. आरके गुप्ता, डीटीओ डॉ, आरके यादव, महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. संगीता गोयल सहित अन्य स्टॉफ मौजूद था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें