फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे लेकर गाजियाबाद की वैक्सीन ग्रेटर नोएडा में लगाने वाले दो बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पैसे लेकर गाजियाबाद की वैक्सीन ग्रेटर नोएडा में लगाने वाले दो बर्खास्त
विज्ञापन

गाजियाबाद। गाजियाबाद की वैक्सीन ग्रेटर नोएडा में पैसे लेकर टीकाकरण करने वाले वार्ड ब्यॉय और एएनएम को स्वास्थ्य विभाग ने बर्खास्त कर दिया है। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार ने जांच के निर्देश देते हुए दो सदस्यीय टीम गठित की है। टीम जांच कर बताएगी कि बुद्ध विहार स्वास्थ्य केंद्र से कितनी वैक्सीन चुराई गई थी। आरोपी एएनएम फरार है और वार्ड ब्यॉय सुशील को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विभाग बुद्ध विहार केंद्र प्रभारी डॉ. एसपी गुप्ता के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
एसीएमओ डॉ. सुनील त्यागी ने बताया कि इकोटेक-3 थाना पुलिस ने नगरीय स्वास्थ्य केंद्र बुद्ध विहार पर कार्यरत दो संविदाकर्मियों सुशील और रवि को खेड़ा के चौगानपुर में घर-घर वैक्सीनेशन करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उनके पास से वैक्सीन की 19 वॉयल और 155 सिरिंज बरामद हुई हैं। इसमें चार वॉयल खाली थी और 30 सिरिंज प्रयोग की जा चुकी थी। डॉ. त्यागी ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर सीएमओ ने मामले की सूचना दी है। उन्होंने बताया कि जानकारी मिलने के बाद एएनएम रेनू और सुशील को बर्खास्त कर दिया गया है। बुद्ध विहार नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर ही एएनएम रेनू और वार्ड ब्वाय सुशील तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीएमओ ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि रेनू गौतमबुद्ध नगर में वार्ड ब्वाय सुशील के साथ पकडे़ गए रवि की भाभी है। रेनू ही रवि और वार्ड ब्वाय सुशील कोवाक्सिन मुहैया कराती थी। उसने अब तक कितनी वैक्सीन दोनों को दी है और वह वैक्सीन कैसे देती थी, इसकी जांच की जा रही है। इसके अलावा जिले में कहीं और तो ऐसा नहीं किया जा रहा है, इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें