फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में हुई ओवर बिलिंग में कार्रवाई, मरीजों को लौटाया 13 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना काल में हुई ओवर बिलिंग में कार्रवाई, मरीजों को लौटाया 13 लाख
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना पीड़ितों से अस्पतालों द्वारा की गई ओवर बिलिंग मामले में शासन की सख्ती के बाद 25 मरीजों को करीब 13 लाख रुपये लौटा दिए गए हैं। डीएम के निर्देश पर कराई गई जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है। हालांकि अभी भी 18 मामलों का निस्तारण नहीं हो सका है। इनकी जांच चल रही है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में जिले के नामी निजी अस्पतालों ने कोविड पेशेंट से इलाज का खर्च मानक से अधिक लिया गया था। मामले में प्रशासन और शासन से शिकायत होने के बाद खूब हंगामा मचा। शासन के आदेश पर डीएम ने ओवर बिलिंग के मामले की जांच कराई तो कई मामले में ओवर बिलिंग की बात सामने आई। नामित जांच अधिकारी एसीएम विनय कुमार ने बताया कि जांच में अस्पताल प्रबंधन से बात की गई तो बताया गया कि उन्हें शासन के गाइडलाइन की जानकारी नहीं थी। बताया कि 43 शिकायतें ओवर बिलिंग की प्राप्त हुई थी। इनमें से करीब 25 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है। अभी तक करीब 13 लाख रुपये पीड़ितों को लौटाए जा चुके हैं। करीब 18 मामलों की जांच चल रही है। जल्द ही लंबित मामलों का निस्तारण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें