फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाला की रकम को बदलने आए चावल कारोबारी से लूटे 45 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
हवाला की रकम को बदलने आए चावल कारोबारी से लूटे 45 लाख
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर के आरडीसी में बदमाशों ने हवाला की रकम बदलने आए चेन्नई के चावल कारोबारी से 45 लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर पिस्टल की बट से हमला कर कारोबारी को लहूलुहान कर दिया। घटना दुर्गा स्थित एक वकील के चैंबर में हुई। पुलिस का कहना है कि कारोबारी दिल्ली से एक करोड़ रुपये लेकर आया था। वहां, वकील के हापुड़ निवासी जानकार ने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दे डाला। पुुलिस ने मुख्य आरोपी की पत्नी समेत 9 लोगों को हिरासत में ले लिया है।
चेन्नई के मुखपर निवासी आनंद चावल कारोबारी हैं। फैंटला फूड के नाम से उनकी ट्रेडिंग कंपनी है। आनंद के मुताबिक वह एक सप्ताह पहले फ्लाइट से गुरुग्राम आए थे। वह होटल में रुककर चावल और मसालों की खरीद-फरोख्त की जानकारी कर रहे थे। गुरुग्राम निवासी उनके अंकल दीपक पलटा ने गाजियाबाद के कुछ लोगों से उनकी बात कराई। उन्होंने चावल दिलाने के लिए उन्हें मंगलवार को आरडीसी के दुर्गा टावर में बुलाया था। उन्होंने दिल्ली निवासी दोस्त से दो बैग में एक करोड़ रुपये लिए और अपने रिश्तेदार की कार से दीपक को साथ लेकर दुर्गा टावर पहुंच गए। उन्हें टावर के 28 नंबर चैंबर में बुलाया गया। कारोबारी का कहना है कि वहां दीपक के जानकार अरविंद त्यागी व उसका एक साथी था। अरविंद ने दो लोग और बुला लिए। कुछ देर बातचीत के बाद अरविंद व उसके साथियों ने लूटपाट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा बैग न छोड़ने पर कारोबारी को पिस्टल से किया लहूलुहान
कारोबारी आनंद का कहना है कि एक बैग बदमाशों ने लूट लिया, लेकिन दूसरा बैग उन्होंने नहीं छोड़ा। इस पर आरोपियों ने पिस्टल की बट से उनके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। दीपक पलटा अंकल ने विरोध किया तो उन पर भी पिस्टल से वार कर घायल कर लिया। बुरी तरह लहूलुहान होने के बाद भी कारोबारी ने दूसरा बैग नहीं छोड़ा तो बदमाश 45 लाख रुपये लूटकर ही फरार हो गए। कारोबारी ने बहादुरी दिखाते हुए 55 लाख रुपये लुटने से बचा लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें