फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम और कृषि कानून को वापस लेने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रम और कृषि कानून को वापस लेने की मांग
विज्ञापन

गाजियाबाद। मजदूर बचाओ, भारत बचाओ दिवस के तहत सोमवार को ट्रेड यूनियन महासंघों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जुलूस के रूप में सभी संघ के पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे और केंद्र व प्रदेश सरकार के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
नारेबाजी करते हुए ट्रेड यूनियन महासंघों ने मजदूरों के लाभार्थ योजनाओं को पारदर्शिता के साथ चलाने की मांग की। सीटू जिला महासचिव कामरेड दिनेश मिश्रा, अध्यक्ष जीएस तिवारी, साइट-4 साहिबाबाद क्षेत्र के अध्यक्ष राजवीर सिंह, एटक महासचिव प्रताप सिंह, एचएमएस के सचिव कर्मपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, नीरू सिंह ने धरना प्रदर्शन को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रम कानूनों में लाए गए चारों बिल को वापस करने की मांग संगठनों ने रखी है। इसके अलावा कृषि कानूनों को भी वापस लिए जाने की मांग प्रदर्शन के दौरान की गई। इस मौके पर कामरेड बृजेश कुमार सिंह, ब्रह्मजीत सिंह, कृष्ण सिंह, त्रिफूल सिंह, ईश्वर त्यागी, रविंद्र कुमार, दीपक कुमार, जय कुमार, अनिल कुमार, ममता, नरगिस बेगम, बसंती देवी, सुमन, कन्हैया मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें