फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ी हो रहे परेशान, विभाग को शुभ मुहूर्त का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन

महामाया स्टेडियम में बना आधुनिक जिम खिलाड़ियों के लिए मुंगेरीलाल का सपना बन गया है। एक साल से जिम बन कर तैयार है लेकिन खेल विभाग को उसे शुरू करने के लिए शुभ मुहूर्त नहीं मिल रहा है। खिलाड़ी परेशान हैं पूछने पर विभाग जल्दी शुरू करने का आश्वासन दे रहा है।

विज्ञापन


स्टेडियम में आधुनिक जिम्नेजियम के लिए खेल निदेशालय से 52 लाख के उपकरण आये थे। शुरुआत में विभाग पुराने जिम्नेजियम हॉल में ही नया जिम शुरू करने की योजना बना रहा था। पहले तो विभाग पुराने हॉल के जीर्णोद्धार के बजट के लिए लंबे समय तक सीएसआर फंड की जद्दोजहद करता रहा। जब हॉल तैयार हुआ तो विभाग ने जिम दर्शक दीर्घा के भूतल पर लगाने का फैसला किया। अब आधुनिक जिम पूरी तरह तैयार हो गया है। बताया जा रहा है कि विभाग इसका विधिवत उद्घाटन कर इसे शुरू करना चाहता है लेकिन उद्घाटन के लिए उसे शुभ मुहूर्त नहीं मिल पा रहा है।

अधिकारी और परिचितों के लिए खुला
स्टेडियम में प्रैक्टिस करने वाले खिलाड़ियों का आरोप है कि खुद जिला खेल अधिकारी और उनके कुछ परिचित आधुनिक जिम का इस्तेमाल करते हैं। जबकि खिलाड़ियों के लिए पाबंदी है। स्टेडियम में अभी केवल तैराकी, बैडमिंटन व एथलेटिक्स के ही कैंप चल रहे हैं।

स्टेडियम में आधुनिक जिम तैयार हो गया है। आचार संहिता के चलते उद्घाटन नहीं हो पाया। अब जल्दी ही जिम को खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

-गदाधर बारीकी, जिला खेल अधिकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें