फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीडीए की सील तोड़कर किया निर्माण, एक पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जीडीए की सील तोड़कर किया निर्माण, एक पर रिपोर्ट
विज्ञापन

साहिबाबाद। इंदिरापुरम के मकनपुर गांव में जीडीए द्वारा लगाई गई सील तोड़कर अवैध निर्माण करने वाले के खिलाफ अवर अभियंता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बिना नक्शा पास कराए निर्माण करने पर मकान को सील किया था। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जीडीए प्रवर्तन जोन छह के अवर अभियंता महेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि इंदिरापुरम के मकनपुर गांव में खसरा संख्या 1342 और 1343 में राजकुमार त्यागी बिना नक्शा पास कराए निर्माण करा रहे थे। जीडीए ने नोटिस जारी कर निर्माण को सील कर दिया था। अवर अभियंता ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सील तोड़कर निर्माण किया जा रहा था। इस पर इंदिरापुरम थाने में निर्माणकर्ता के खिलाफ तहरीर दी गई। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें