फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिरंजीव विहार के मुख्य मार्ग में बने गड्ढे, हादसों का डर

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरंजीव विहार के मुख्य मार्ग में बने गड्ढे, हादसों का डर
विज्ञापन

गाजियाबाद। चिरंजीव विहार के मुख्य मार्ग में बन चुके गड्ढे हादसों को दावत दे रहे हैं। सड़क के बीच बने गड्ढे दूर से नजर नहीं आते हैं। ऐसे में दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गड्ढों को भरवाने के लिए नगर निगम से कई बार शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। रेजिडेंट्स ने नगर निगम के सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के अभियान पर भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

हापुड़ रोड से चिरंजीव विहार और अवंतिका कालोनी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क का पुनर्निर्माण करीब एक साल पहले ही किया गया था। यह मार्ग शास्त्री नगर के एफ और जी ब्लाक को भी बांटती हैं। इस सड़क से रोजाना करीब 20 हजार से ज्यादा लोग गुजरते हैं। शास्त्री नगर निवासी पंकज राणा का कहना है कि बरसात की वजह से सड़क में कई जगह खतरनाक गड्ढे बन गए हैं। यह गड्ढे रात में रोशनी कम होने की वजह से दिखाई भी नहीं देते हैं। ऐसे में कार और अन्य चार पहिया वाहन चालक तो गड्ढे की वजह से अचानक लगने वाले झटके को झेल जाते हैं, लेकिन दुपहिया वाहन चालक संतुलन बिगड़ने की वजह से गिर जाते हैं। कई लोग इन गड्ढों की वजह से चोटिल हो चुके हैं। इसकी शिकायत नगर निगम में कई बार की, लेकिन गड्ढे नहीं भरे गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रदेश सरकार का गड्ढामुक्त सड़कों का अभियान सिर्फ कागजों में चल रहा है। उनका कहना है कि निगम अफसरों की लापरवाही का खामियाजा क्षेत्र के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें