फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी आवास के बाहर १५ लाख की बाइक से संट्टबाजी, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी आवास के बाहर 15 लाख की बाइक से स्टंटबाजी, गिरफ्तार
विज्ञापन

फोटो समाचार
गाजियाबाद। एसएसपी आवास के बाहर स्टंटबाजी करना एक युवक को महंगा पड़ गया। एसएसपी के पीआरओ ने आरोपी को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस भी उस वक्त हैरत में पड़ गई, जब आरोपी ने बाइक को 15 लाख की बताकर उसे छोड़ने की बात कही। मामला एसएसपी आवास के बाहर का होने के कारण पुलिस ने बाइक सीज कर आरोपी का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन

एसएचओ कविनगर मोहम्मद असलम का कहना है कि कविनगर में रहने वाले दुर्वेश चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। उसका शांतिभंग की धारा में चालान कर उसकी स्पोर्ट्स बाइक को भी सीज किया गया है। आरोप है कि दुर्वेश एसएसपी आवास के बाहर स्पोर्ट्स बाइक से स्टंटबाजी और बाइक के साइलेंसर से तेज आवाज निकालकर ध्वनि प्रदूषण कर रहा था। वहीं, आरोपी का कहना है कि सीज की गई बाइक उसके दोस्त की है। जिम जाने के लिए उसने दोस्त को अपनी कार देकर उसकी बाइक कुछ देर के लिए ले ली थी। एसएसपी आवास के बाहर उसके कुछ अन्य साथी बाइक की ट्राई ले रहे थे। दोस्तों ने कई बार एसएसपी आवास के इधर-उधर बाइक घुमाई तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। दुर्वेश के मुताबिक सीज की गई बाइक की कीमत करीब 15 लाख रुपए है। गौरतलब है कि पुलिस ने बुलेट और अन्य दुपहिया वाहनों के साइलेंसर से ध्वनि प्रदूषण करने वाले लोगों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। इसके चलते जिले भर में सैकड़ों बुलेट बाइक सीज हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें