फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण के असर से मेहमानों ने भी मुंह मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिथियों ने भी मोड़ा मुंह, गाजियाबाद आना किया कैंसल
विज्ञापन

गाजियाबाद। प्रदूषण का असर गाजियाबाद में रहने वाले लोगों पर ही नहीं हुआ है, उनके रिश्तेदारों में भी इससे दहशत है। मेहमानों ने भी फिलहाल गाजियाबाद से मुंह मोड़ लिया है। दीपावली पर रिश्तेदारी में आने वाले लोगों ने अपना यहां आने का प्लान रद्द कर दिया है तो कई लोग यहां आने के बाद प्रदूषण के हालात देखकर एक दिन में ही लौट गए। अब रिश्तेदारों से मिलने के लिए मेहमान भी गाजियाबाद में प्रदूषण का स्तर सुधरने का इंतजार कर रहे हैं।
बीते कई दिन तक प्रदूषण के मामले में गाजियाबाद देश भर में पहले नंबर पर रहा। यहां एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 500 तक पहुंच गया। रविवार को तो हालात इमरजेंसी जैसे हो गए। घरों में दाखिल हुए स्मॉग की वजह से परेशान लोग कमरों में कैद होने को मजबूर हो गए। हालात बेकाबू होते देख गाजियाबाद समेत एनसीआर के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। गाजियाबाद की यह तस्वीरें टीवी चैनलों के माध्यम से दुनिया भर में बैठे लोग देख रहे थे। दमघोंटू प्रदूषण की खबरों को देख गाजियाबाद आने की सोच रहे लोगों ने भी यहां आने का अपना शेड्यूल बदल दिया है। अब अधिकांश लोग नवंबर के अंत में यहां रिश्तेदारी में आने की प्लानिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
दो दिन की छुट्टी मिली तो गाजियाबाद-एनसीआर छोड़ चले गए लोग
प्रदूषण के चलते स्कूलों में दो दिन की छुट्टी हुई तो लोग भी आउटिंग के लिए निकल गए। प्रदूषण से निजात पाने के लिए लोग हरिद्वार, देहरादून, लैंस डाउन और अन्य पहाड़ी क्षेत्रों पर घूमने के लिए चले गए। वहीं कुछ लोग छुट्टियों में आसपास के अपने गांव में चले गए। हालांकि सोमवार को गाजियाबाद में प्रदूषण का स्तर कम हुआ, लेकिन अब अधिकांश लोग मंगलवार शाम या बुधवार सुबह ही आउटिंग से लौटेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें