फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा किलो सोना, दो किलो चांदी समेत 40 लाख की चोरी

Mon, 22 Jul 2019 05:25 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

कविनगर थाना क्षेत्र की शास्त्रीनगर कालोनी में शनिवार दिनदहाड़े कोयला कारोबारी के घर सोना-चांदी समेत करीब 40 लाख रुपये की चोरी कर ली गई। घटना के समय पीड़ित वृंदावन गए हुए थे। जबकि बेटा मेरठ गया था।

विज्ञापन


वापस लौटने पर घटना की जानकारी हुई। फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कविनगर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ए-ब्लॉक निवासी बीएस गर्ग कोयला कारोबारी हैं। उनकी पटेल मार्ग पर फर्म है। बड़ा बेटा सुनील व छोटा बेटा सुमित भी हाथ बंटाते हैं। मंझला अमित गर्ग बेटा अमेरिका की एक कंपनी में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं।

पीड़ित ने बताया कि घर में उनकी पत्नी शकुंतला और बेटे सुनील का परिवार रहता है। बीएस गर्ग शनिवार सुबह पत्नी केसाथ वृंदावन गए हुए थे। उनका बेटा सुनील अपनी पत्नी पर बेटी के साथ मेरठ गए थे। शाम करीब 4 बजे वह वृंदावन से वापस लौटे तो घर के मुख्यद्वार में ताला लगा हुआ था। जबकि पहले कमरे का ताला टूटा हुआ था।
विज्ञापन


चोर दीवार के माध्यम से अंदर घुसे और पहले कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखी अलमारी के अंदर से सोने के गहने चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि करीब 500 ग्राम सोने के गहने और दो किलो चांदी थी। इसके अलावा एक लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। तब तक सुनील मेरठ से वापस नहीं लौटे थे। तो उन्होंने समझा कि चोर यही सामान ले गए हैं।

जब सुनील वापस लौटे तो पता चला की उनकी अलमारी का ताला तोड़कर भी चोर 700 ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर ले गए हैं। उन्होंने बताया कि तहरीर पहले चोरी के पते होने के आधार दी गई है। कविनगर थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

उन्होंने बेटे के कमरे से चोरी हुई ज्वैलरी की तहरीर नहीं दी है। उसे भी विवेचना में शामिल कर लिया जाएगा। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

जानकार का है काम
पुलिस का मानना है कि इतनी बड़ी घटना को प्लानिंग के तहत अंजाम दिया गया है। चोरों को जानकारी थी कि परिवार के सभी लोग बाहर जा रहे हैं। दिन में घर के अंदर ताला लगा होगा। उसी दौरान उन्होंने ताला तोड़कर करीब 40 लाख रुपये के आभूषण चोरी कर लिए।

पूरी कालोनी में नहीं सीसीटीवी
थाना प्रभारी ने बताया कि वीआइपी कॉलोनी है। सभी बड़े लोग रहते हैं, लेकिन पूरी कालोनी में किसी के घर में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। बताया कि घटना स्थल के आसपास सभी घरों को चेक कराया गया है। बताया कि जिन लोगों के यहां कैमरे लगे हैं वो खराब हो चुके हैं।

दिन दहाड़े चोरी की हो चुकी हैं कई घटनाएं
कविनगर थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े चोरी की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। संजयनगर में प्रॉपर्टी डीलर के घर में दो लाख रुपये की नकदी और दो लाख रुपये की ज्वैलरी चोरी कर ली गई थी। गोविंदपुरम में शिक्षिका के यहां नौ लाख रुपये का कैश और पांच लाख रुपये की ज्वैलरी ले गए थे। पति पत्नी स्कूल चले गए थे और बेटी बाहर पढ़ाने गई हुई थी। इसके अलावा राजनगर में कारोबारी के यहां रात में एक करोड़ रुपये से अधिक की ज्वैलरी और नकदी चोरी करके ले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें