फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्य वर्ल्ड की मुख्य सड़क का खस्ताहाल, आठ हजार की आबादी परेशान

विज्ञापन
एनएच-9 से आदित्य वर्ल्ड सिटी को जाने वाले मुख्य मार्ग में कई जगह एक लेन पूरी तरह से है बंद.
विज्ञापन
आदित्य वर्ल्ड की मुख्य सड़क का खस्ताहाल, आठ हजार की आबादी परेशान
विज्ञापन

गाजियाबाद। आदित्य वर्ल्ड सिटी की विभिन्न सोसायटियों में रहने वाले आठ हजार से अधिक लोगों को रोजाना परेशानी से जूझकर आना जाना पड़ता है। एनएच-9 से आदित्य वर्ल्ड सिटी को जोड़ने वाली करीब 800 की मुख्य सड़क की एक लेन तीन स्थानों पर बंद है। मुख्य मार्ग होने के बावजूद बंद पड़ी लेन में बड़ी-बड़ी घास और गंदगी से आवागमन संभव नहीं है। बारिश में बंद पड़ी लेन का पानी मुख्य मार्ग में भर जाता है। ऐसे मुख्य मार्ग की दोनों लेन में यातायात का संचालन रेजिडेंट का मुख्य मुद्दा होगा।
प्रत्याशियों के सामने उठाएंगे मुद्दा
आदित्य वर्ल्ड सिटी की ओर आने वाली मुख्य सड़क की एक लेन कई स्थानों पर सालों से बंद है। इससे आए दिन कोई न कोई हादसा होता रहता है। खस्ताहाल हो चुकी एक लेन के निर्माण के लिए आंदोलनरत हैं। प्रत्याशियों के सामने मुद्दा रखा जाएगा। - शैलेश पांडेय, एओए उपाध्यक्ष, लग्जूरिया एस्टेट सोसायटी
विज्ञापन

सुबह शाम देती है जाम की स्थिति
आदित्य वर्ल्ड सिटी के साथ वेव सिटी जाने वाले लोग भी इस मुख्य सड़क का इस्तेमाल करते हैं। सड़क की एक लेन में बड़े-बड़े गड्ढे और पानी भरने के चलते पूरी तरह से बंद है। ऐसे में सुबह-शाम ट्रैफिक बढ़ने पर दिक्कत झेलनी पड़ती है। - सतवीर सिंह, व्हाइट कॉटेज सोसायटी निवासी
आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं में लोग होते हैं चोटिल
कई सोसायटीओं को जोड़ने वाली मुख्य सड़क होने के बावजूद कई स्थानों पर एक लाइन पूरी तरह से बंद है। घुमावदार रास्ता बनने की वजह से आए दिन कोई न कोई दुर्घटना होती रहती है। लोगों की चोटिल होने के साथ एक व्यक्ति की जान भी जा चुकी है। - उमाशंकर सिंह, अर्बन होम्स सोसायटी निवासी
विज्ञापन

मुख्य सड़क पर भी भर जाता है पानी
मुख्य मार्ग की एक लाइन बंद होने के चलते बारिश में दूसरी लेन में भी पानी भर जाता है। ऐसे में आवागमन प्रभावित होने के साथ ही लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। समस्या का जल्द निदान होना चाहिए। - योगेश सेंगर, सिटी अपार्टमेंट सोसायटी निवासी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें