फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर से चालू होंगे कोविड लेवल-1 व लेवल-2 अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिर से चालू होंगे कोविड लेवल-1 व लेवल-2 अस्पताल
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के बढ़ते मरीजों को लेकर जिलाधिकारी ने प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट में बैठक की। डीएम राकेश कुमार सिंह ने सीएमओ को निर्देश दिए कि ग्रामीण एवं शहरी निगरानी समितियों को और अधिक सक्रिय किया जाए। एल-1 तथा एल-2 अस्पताल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्यालयों में कोविड हेल्प डेस्क तत्काल सुनिश्चित कराने के लिए विभागाध्यक्षों को पत्र भेजने के निर्देश दिए। बैठक में ऑक्सीजन प्लांट संचालन, मास्क की उपलब्धता, निगरानी समिति, एंटी कोविड किट, ऑक्सीजन सिलिंडर की उपलब्धता के बारे में चर्चा हुई।
जिलाधिकारी ने कहा कि अगर कहीं पर भी ऑक्सीजन की कालाबाजारी हो तो दोषियों के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से कड़ी कार्रवाई करें। कोरोना से संबंधित दवाइयों की कालाबाजारी रोकने के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के संबंध में इंगित किया।
विज्ञापन

इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम कोरोना को लेकर संचालित किया जा रहा है और कंट्रोल रूम के माध्यम से लोगों को सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। वर्तमान में कोरोना के मरीज अधिक संख्या में आने पर इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए ताकि कोरोना मरीजों को मानकों के अनुरूप इलाज संभव हो सके और पारदर्शिता के साथ सभी को बेड उपलब्ध कराए जा सके।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को स्वच्छता, साफ.-सफाई एवं सैनिटाइजेशन के लिए निर्देशित किया। शहर में स्थाई जगह और प्रचार वाहनों पर लगाए गए पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम के माध्यम से कोरोना संक्रमण के बचाव, रोकथाम के बारे में प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए, जिससे कि संक्रमण से बचाव के संबंध में जागरूक रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें