फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेश त्यागी हत्याकांड : आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सीएम से करेंगे फरियाद

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेश त्यागी हत्याकांड : आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सीएम से करेंगे फरियाद
विज्ञापन

गाजियाबाद। नरेश त्यागी हत्याकांड में फरार चल रहे विधायक अजीत पाल त्यागी के भाई गिरीश पाल त्यागी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन मुख्यमंत्री से मिलेंगे। नरेश के बेटे अभिषेक त्यागी ने रविवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि यदि 10 नवंबर तक मुख्यमंत्री ने मिलने का समय नहीं दिया तो लखनऊ में उनके आवास के सामने धरना देंगे। परिवार के लोगों की जान खतरे में है, पुलिस सुरक्षा नहीं बढ़ा रही है।
अभिषेक त्यागी ने बताया कि उनकी जान को खतरा बना हुआ है। ताऊ के बड़े बेटे नवीन त्यागी मुख्य गवाह हैं। उनके छोटे भाई अवनीश को अभी तक सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई है। दीपावली से पहले एसएसपी से भी मिले थे, उन्होंने सुरक्षा देने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

गिरीश पाल त्यागी घर में मौजूद, नहीं पकड़ रही पुलिस
अभिषेक ने बताया कि गिरीश पाल त्यागी घर में मौजूद है, लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं करना चाहती है। उनका पूरा सहयोग किया जा रहा है। पुलिस पूरी तरह से दबाव में है। पुलिस चाहती तो अब तक गिरफ्तार कर सकती थी।
विज्ञापन

विधायक ने हमारा इस्तेमाल किया
अभिषेक ने कहा कि मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी ने हमारा इस्तेमाल किया। वह जिला पंचायत चुनाव से पहले हमारा सहयोग करने की बात करते रहे, लेकिन उसके बाद उनका असली चेहरा सामने आ गया। विधायक ने हत्या के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलवाया था, लेकिन स्वयं ही ज्यादा बात की। हमें बोलने भी नहीं दिया गया। हम अपनी बात नहीं रख पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें