फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एकसाथ भिड़ी चार गाड़ियां, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एकसाथ भिड़ी चार गाड़ियां, दो घायल
विज्ञापन

गाजियाबाद। मसूरी थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कल्लूग़ढ़ी गांव के पास यू-टर्न लेेते समय चार गाड़ियों में भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर है। घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वाहनों को एक्सप्रेसवे से हटाने में सवा घंटे का समय लग गया।
विज्ञापन

मसूरी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब 10.30 बजे वर्ना और ब्रेजा कार से लोग करनाल से दिल्ली जाना था। लेकिन गाजियाबाद से मेरठ की तरफ जा रहे थे। कल्लूगढ़ी के पास अचानक कट दिखने पर वर्ना कार ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे आ रही ब्रेजा कार आगे वाले वाहन से भिड़ गई। इसी दौरान पीछे से आई कैब ने टक्कर मार दी। कोई कुछ समझ पाता इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक के बाद एक चार गाड़ियां भिड़ गईं। हादसे के समय एक्सप्रेसवे पर कोई लाइट नहीं जल रही थी। घटना के बाद अन्य वाहन चालकों ने अपने वाहन रोककर पुलिस को सूचना दी और घायलों को गाड़ियों से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना होने के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। वाहनों को हटाने में सवा घंटे का समय लग गया। इसके बाद पुलिस ने ट्रैफिक सामान्य कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें