फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट की तैयारी की बजाय छात्रा को तंत्र विद्या सिखाने लगा टीचर

विज्ञापन
विज्ञापन
नीट की तैयारी की बजाय छात्रा को तंत्र विद्या सिखाने लगा टीचर
विज्ञापन

गाजियाबाद। संजयनगर सेक्टर-23 में रहने वाली छात्रा को टीचर द्वारा नीट की तैयारी कराने की बजाय तंत्र विद्या सिखाने का मामला सामने आया है। छात्रा के चिकित्सक पिता ने शनिवार को कविनगर थाने पहुंचकर पूरे मामले को बताया। उन्होंने आरोपी शिक्षक द्वारा मोबाइल पर आपत्तिजनक चैटिंग भी दिखाई। मामला मधुबन बापूधाम क्षेत्र का होने के कारण कविनगर एसएचओ ने पीड़ित को वहां भेज दिया।
थाने पहुंचे शख्स ने बताया कि वह और उनकी पत्नी स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सा अधिकारी हैं। वह अपनी बेटी को भी डॉक्टर बनाना चाहते हैं, लिहाजा उसे वसुंधरा में नीट की कोचिंग शुरू करा दी। कुछ दिन पहले उन्हें बेटी के व्यवहार में बदलाव दिखाई दिया। कुछ दिनों तक तक तो वह नजरअंदाज करते रहे, लेकिन पता चला कि बेटी नीट की पढ़ाई की बजाय तंत्र-मंत्र रट रही थी। जो कि उसे कोचिंग टीचर के द्वारा बताया जा रहा था।
विज्ञापन

कोचिंग से हटाने के बाद भी चैटिंग कर रहा टीचर
पीड़ित चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि टीचर का कारनामा पता चलने पर उन्होंने बेटी को कोचिंग जाने से रोक दिया और टीचर से भी ऐतराज जताया। आरोप है कि इसके बावजूद टीचर उनकी बेटी से तंत्र विद्या को लेकर आपत्तिजनक चैटिंग कर रहा है। बेटी भी टीचर की बातों में आ गई है, जिसके चलते वह उसके भविष्य को लेकर चिंति हैं।
विज्ञापन

अजीबोगरीब मंत्र पढ़ती रहती है बेटी
पिता का कहना है कि उनकी बेटी अजीबोगरीब मंत्र पढ़ती रहती है। मना करने कर वह उनकी बात भी नहीं मान रही। आरोपी टीचर ने उसके सिर पर तांत्रिक बनने का भूत सवार कर दिया है। एसएचओ अब्दुल रहमान सिद्दीकी का कहना है कि मामला मधुबन बापूधाम क्षेत्र से जुड़ा है, लिहाजा पीड़ित को वहीं भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें