फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद : दाढ़ी काटने के आरोपी प्रवेश गुर्जर को जमानत, फिर भी जेल में

Thu, 19 Aug 2021 01:09 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

प्रवेश के अधिवक्ता व पूर्व सचिव परमेंदर नागर ने बताया कि जेल से जानकारी मांगी गई है कि कितने मामलों में प्रवेश को अदालत से जमानत मिल चुकी है और कितने मामले में अभी जेल में बंद है।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोनी में बुजुर्ग तांत्रिक की दाढ़ी काटने के मामले में मुख्य आरोपी प्रवेश गुर्जर को नियमित जमानत मिल गई है। वह 16 अगस्त तक अंतरिम जमानत पर था। हालांकि अंतरिम जमानत के बाद भी वह अन्य मामलों में डासना जेल में बंद है। प्रवेश गुर्जर को रंगदारी के मामले में 18 जून को जमानत मिली थी।
विज्ञापन


प्रवेश के अधिवक्ता व पूर्व सचिव परमेंदर नागर ने बताया कि जेल से जानकारी मांगी गई है कि कितने मामलों में प्रवेश को अदालत से जमानत मिल चुकी है और कितने मामले में अभी जेल में बंद है।

दाढ़ी काटने के मामले में पुलिस ने प्रवेश को छह घंटे की पीसीआर (पुलिस कस्टडी रिमांड) पर लेकर मोबाइल, तमंचा व कैंची बरामद किया गया था। प्रवेश गुर्जर ने पीसीआर के दौरान पुलिस को बताया था कि तांत्रिक अब्दुल समद द्वारा दिए गए गलत ताबीज को लेकर हुआ था।
विज्ञापन


तांत्रिक द्वारा दिए गए ताबीज ने उसके घर पर उल्टा असर किया तो उसने बातचीत के लिए तांत्रिक को अपने घर बुलाया था। वहां तांत्रिक के झूठ बोलने पर उसके साथियों ने तांत्रिक के साथ मारपीट की थी।

प्रवेश ने बताया कि घटना के दौरान इंतजार और उसका साला सद्दाम उर्फ बौना भी मौके पर ही था। पांच जून को मारपीट के दौरान बुजुर्ग तांत्रिक अब्दुल समद की दाढ़ी काटने के मामले ने खूब तूल पकड़ा था। पूछताछ के दौरान प्रवेश गुर्जर ने बताया था कि 5 जून की घटना की सच्चाई बताने के लिए उसने सात जून को उम्मेद पहलवान को कॉल की थी। कॉल के दौरान उसने उम्मेद को कोई धमकी नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें