फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से फैक्टरी में मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट लगने से फैक्टरी में मजदूर की मौत
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर के बुलंदशहर औद्योगिक क्षेत्र में बटन बनाने वाली फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने फैक्टरी मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को समझाकर किसी तरह शांत कराया। मुआवजे का आश्वासन मिलने के बाद परिवार केलोग शांत हुए।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के गिरधरपुर नंदवाटिका कॉलोनी निवासी बब्लू उपाध्याय (30 वर्ष) पुत्र सुनील कुमार बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित शर्ट के बटन बनाने वाली फैक्टरी में काम करता था। शनिवार शाम फैक्टरी में काम करते समय इलेक्ट्रानिक मशीन में करंट आने से बब्लू उसकी चपेट में आ गया। वह बुरी तरह झुलस गया। कंपनी के पदाधिकारियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। कंपनी के लोगों ने परिजनों को बेहोश होने की जानकारी दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि उसके बाद कंपनी के पदाधिकारी उसे वहां से छोड़कर चले गए। बब्लू की मां हरदोई में अपनी बेटी के यहां थीं, जब वह रविवार को अस्पताल पहुंची तब बब्लू की मौत हो चुकी थी। मौत की सूचना के बाद परिजनों ने फैक्टरी पर मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस और फैक्टरी मालिक की तरफ से मुआवजा और पेंशन देने के आश्वासन के बाद परिजनों ने हंगामा बंद किया। थाना प्र्रभारी ने बताया कि अभी मृतक के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें