फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजी सेट में फंसी बिल्ली, ढाई घंटे में निकाला बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजी सेट में फंसी बिल्ली, ढाई घंटे में निकाला बाहर
विज्ञापन

साहिबाबाद। सिद्धार्थ विहार की गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट में रविवार सुबह एक बिल्ली डीजी सेट के एक छेद में फंस गई। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने मौके से पुलिस, वन विभाग व एनडीआरएफ को भी सूचना दी। आरोप है कि एनडीआरएफ और वन विभाग से मदद नहीं मिली। पुलिस ने काफी मशक्कत की। मगर सफलता नहीं मिली। आरडब्ल्यूए ने कटर की मदद से छेद को काटकर बिल्ली को बाहर निकाला।
विज्ञापन

अपार्टमेंट में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष यतेंद्र नागर ने बताया कि सुबह करीब सात बजे एक बिल्लीदो हजार केवीए के डीजी सेट के छेद में फंस गई। गार्ड नाहर सिंह ने बिल्ली के रोने की आवाज सुनकर उन्हें सूचना दी। उनके साथ सोसायटी के काफी लोग मौके पर पहुंचे और बिल्ली को बाहर निकालने में जुट गए, लेकिन किसी को भी सफलता नहीं मिली। इसके बाद मदद के लिए वन विभाग की डीएफओ दीक्षा भंडारी और एनडीआरएफ के लैंडलाइन नंबर पर फोन किया गया। मगर कोई उत्तर नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने डायल-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। यहां अभिषेक कुमार ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने भी काफी देर तक बिल्ली को निकालने में मशक्कत की, लेकिन पूरी मेहनत का कोई रंग नजर नहीं आया। इसके बाद लोगों ने एनडीआरएफ को ट्विट कर फिर मदद मांगी। मगर वहां से भी कोई मदद नहीं मिल पाई। परेशान होकर आरडब्ल्यूए पदाधिकारी और लोगों ने प्राइवेटकर्मी को बुलाकर कटर से डीजी सेट के छेद को काटने का काम शुरू कर दिया। बिल्ली फंसी होने से यह काम काफी मुश्किल था, लेकिन बिल्ली की जान को ध्यान में रखते हुए कटर से छेद को काट लिया। जिसमें से बिल्ली को निकलने में काफी मदद मिली। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत से बिल्ली को सकुशल पास के जंगल में छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें