फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: मंदिर परिसर में शराब पीने का विरोध करने पर सेवादार की पीट-पीटकर हत्या, कैमरे कैद हुई घटना

Sat, 03 Jul 2021 12:48 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गुरुवार रात करीब 11 बजे मंदिर परिसर में बने महिला घाट पर तीन युवक शराब के साथ मीट खा रहे थे। पता चलने पर देवेंद्र, विनोद व प्रवीण ने मौके पर पहुंचकर मंदिर परिसर में शराब पीने और मीट खाने से लोगों को मना किया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई...
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादनगर के गंगनहर प्राचीन शनि घाट में बैठकर शराब पीने वाले तीन लोगों का विरोध करना मंदिर के सेवादारों को महंगा पड़ गया। आरोपियों ने लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मंदिर के एक सेवादार की हत्या कर दी। जबकि दो की हालत गंभीर बनी है। हत्या की वारदात मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी, जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया है। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


प्राचीन शनि मंदिर के महंत मुकेश गोस्वामी ने बताया कि मंदिर परिसर घाट पर सेवादार रहते है। बृहस्पतिवार शाम को पूजा-अर्चना के बाद में महंत मुकेश गोस्वामी घर चले गए। मंदिर परिसर में देवेंद्र उर्फ पोली निवासी कृष्णा कॉलोनी, पुजारी विनोद कुमार निवासी लंकापुरी मोदीनगर और प्रवीन कुमार(25)निवासी शोभापुर, एमआईईटी मेरठ थे।

गुरुवार रात करीब 11 बजे मंदिर परिसर में बने महिला घाट पर तीन युवक शराब के साथ मीट खा रहे थे। पता चलने पर देवेंद्र, विनोद व प्रवीण ने मौके पर पहुंचकर मंदिर परिसर में शराब पीने और मीट खाने से लोगों को मना किया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गयी। मामला गाली-गलौज से मारपीट तक पहुंच गया।
विज्ञापन


मंदिर परिसर से बाहर दोनों पक्ष सड़क पर आ गए। बताया गया है कि आरोपियों ने लोहे की रॉड व लाठी-डंडों से देवेंद्र, विनोद कुमार व प्रवीण पर हमला कर दिया। करीब बीस मिनट तक तीनों हमलावरों ने मंदिर के सेवादारों को बेरहमी से पीटा। तीनों सेवादार लहूलुहान होकर नीचे गिर पड़े, इसके बाद भी हमलावर लोहे की रॉड से हमला करते रहे।

वारदात के बाद हमलावर अपनी बाइक व स्कूटी से फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस व महंत मुकेश गोस्वामी मंदिर पर पहुंचे। लहूलुहान हालत में तीनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें गाजियाबाद रेफर किया गया। जहां प्रवीन को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि हालत गंभीर होने पर देवेंद्र को दिल्ली रेफर किया गया, विनोद कुमार गाजियाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती है।

हत्या की वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। एसएचओ हरिओम सिंह ने बताया कि पंचनामा भर मृतक प्रवीन का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की तीन टीम हमलावरों की तलाश में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें