फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्युनिसिपल बांड के 150 करोड़ रुपये से 1700 फैक्टरियों को मिलेगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
म्युनिसिपल बांड के 150 करोड़ रुपये से 1700 फैक्टरियों को मिलेगा पानी
विज्ञापन

गाजियाबाद। म्युनिसिपल बांड जारी कर 150 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के बाद नगर निगम अब टर्सरी एसटीपी से सीवरेज को शोधित कर शहर के 1700 उद्योगों में पानी की आपूर्ति करेगा। साहिबाबाद के साइड-4 औद्योगिक क्षेत्र के 1700 उद्योगों ने इस पानी को लेने के लिए निगम को सहमति दे दी है। नगर निगम अब जुलाई से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर योजना पर काम शुरू करने की तैयारी कर रहा है।
नगर निगम ने बीते साल गुजरात की कंसलटेंट फर्म ग्रीन डिजाइन इंजीनियरिंग सर्विसेज से सीवरेज को शोधित कर पानी उद्योगों में सप्लाई करने की योजना की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार कराई थी। मार्च 2021 में नगर निगम अधिकारियों ने ग्रीन म्युनिसिपल बांड जारी कर बाजार से 150 करोड़ रुपये जुटाए हैं। निगम को यह रकम मिल चुकी है। इसके बाद सीवरेज को शोधित करने की योजना पर काम शुरू करने से पहले नगर निगम के जलकल विभाग ने डीपीआर को संशोधित व अपडेट कराया है। गुजरात की फर्म ने डीपीआर अपडेट कर बीते सप्ताह नगर निगम को सौंप दी है। यही कंसलटेंट फर्म अब जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगी। हालांकि टेंडर को फाइनल करने से लेकर योजना का काम पूरा कराने की प्रक्रिया को नगर निगम का जलकल विभाग पूरा कराएगा।
विज्ञापन

महाप्रबंधक, जलकल योगेश श्रीवास्तव : सीवरेज शोधित कर उद्योगों को पानी देने की योजना की संशोधित डीपीआर मिल गई है। जल्द ही इस योजना को लागू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उम्मीद है कि तीन साल में योजना पूरी हो जाएगी और उद्योगों को पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। इससे भूजल दोहन पर भी अंकुश लगेगा और नगर निगम को आमदनी भी होगी।
ऐसे लागू होगी योजना
नगर निगम शहर के सीवरेज को इंदिरापुरम में बनने वाले टर्सरी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाएगा। इस सीवरेज को टर्सरी यानी तीन बार शोधित किया जाएगा। इसके बाद इस पानी में ऑक्सीजन लेवल 5 से 6 मिली/लीटर तक पहुंच जाएगा। वहीं टीडीएस की मात्रा 400 से 500 के बीच लाई जाएगी। पानी का रंग भी साफ हो जाएगा। इसके बाद इस पानी को वितरण पाइप लाइन के जरिए उद्योगों में सप्लाई किया जाएगा। इस पानी की एवज में नगर निगम निर्धारित शुल्क भी लेगा। पानी के शुल्क पर अभी अंतिम निर्णय होना बाकी है। इसकी दरें 60 से 70 रुपये प्रति किलो लीटर हो सकती हैं।
विज्ञापन

89 करोड़ रुपये अपने फंड से खर्च करेगा निगम
नगर निगम की सीवरेज शोधित कर पानी की आपूर्ति करने की इस योजना पर 239 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसका एस्टिमेट तैयार हो चुका है। इसमें से 150 करोड़ रुपये नगर निगम ने म्युनिसिपल बांड के जरिए जुटाए हैं, जबकि बाकी 89 करोड़ रुपये अपने संसाधनों से खर्च करेगा। इसमें अवस्थापना निधि का पैसा इस्तेमाल किया जा सकता है।
यह बनेगा योजना में
- इंदिरापुरम में नगर निगम 40 एमएलडी का टीएसटीपी (टर्सरी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाएगा)
- 4 एमएलडी क्षमता का रिजर्ववॉयर बनाया जाएगा।
- 2.4 एमएलडी क्षमता का ओवर हेड टैंक बनाया जाएगा।
- 88 किलोमीटर लंबी डिस्ट्रीब्यूशन लाइन बिछाई जाएगी।
- 7 किलोमीटर लंबी राइजिंग मेन लाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें