फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन बंद कर छुट्टी पर गए दो एडीएम का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
फोन बंद कर छुट्टी पर गए दो एडीएम का तबादला
विज्ञापन

गाजियाबाद। शासन ने अपर जिला अधिकारी (प्रशासन) संतोष वैश्य और अपर जिला अधिकारी (भू अर्जन) कमलेश चंद्र का तबादला कर दिया है। दोनों अधिकारियों के ऊपर कोरोना महामारी के बीच शासकीय कार्य का निर्वहन न करने के आरोप लगे थे, जिस पर तत्कालीन जिलाधिकारी कृष्णा करूणेश और नोडल अधिकारी सेंथिल पांडियन सी ने शासन से संस्तुति की थी। संस्तुति करते हुए लिखा गया था कि एसिंप्टोमेटिक कोरोना होने के बाद दोनों अधिकारी जल्द ही स्वस्थ हो गए थे लेकिन दोनों ही अधिकारी फोन बंद करके छुट्टी पर बन रहे। इन्होंने अधिकारियों ने समन्वय करना भी बेहतर नहीं समझा। इससे महामारी के वक्त जिले में चिकित्सा और प्रशासनिक कार्यों को करने में दिक्कतें आईं।
शासन से की गई संस्तुति में यह भी उदाहरण दिया गया था कि एडीएम वित्त एवं राजस्व यशवर्धन श्रीवास्तव भी कोरोना संक्रमित थे लेकिन वो लगातार फोन पर संपर्क में रहे। इन्हें डेढ़ सप्ताह से अधिक तक बुखार था लेकिन वो निय मित तौर पर शासकीय कार्यों में भी समन्वय करते रहे लेकिन जिले के दो सीनियर प्रशासनिक अधिकारियों का फोन बंद कर अवकाश पर रहना आचरण नियमावली के विपरीत रहा। इस संस्तुति के बाद ही माना जा रहा था कि जल्द ही शासन की तरफ से इन पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
इन्हें मिली जिले में तैनाती
अब शासन ने संतोष कुमार वैश्य को अपर आयुक्त आजमगढ़ बनाया गया है। इनकी जगह लखनऊ विकास प्राधिकरण में तैनात संयुक्त सचिव ऋतु सुहास को गाजियाबाद का नया एडीएम प्रशासन बनाया है। जबकि एडीएम भू अर्जन कमलेश चंद्र को एडीएम न्यायिक सिद्धार्थनगर के पद पर भेजा गया है। जबकि मथुरा में तैनात एसडीएम श्याम अवध चौहान को पदोन्नति के बाद नया अपर जिला अधिकारी भू-अर्जन नियुक्त किया है।
----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें