19 शिक्षक, कर्मचारियों के परिजनों को मुआवजा का रास्ता साफ
गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले 19 शिक्षक और कर्मचारियों के परिजनों को मुआवजा मिलने का रास्ता साफ हो गया है। प्रदेश सरकार ने चुनाव ड्यटी के तीस दिन के अदंर जान गंवाने वाले कर्मचारियों का विवरण मांगा है। इनके परिजनों को तीस लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य शिक्षक और कर्मचारियों के बारे में जानकारी करके रिपोर्ट दोबारा से शासन को भेजेंगे। इसमें 12 बिंदुओं पर रिपोर्ट भेजनी होगी। शासन के इस आदेश के
बाद आर्थिक तंगी से जूझ रहे मृतकों के परिवारों को राहत मिलेगी। त्रिस्तरीय पंचायत चुुनाव में ड्यूटी एवं प्रशिक्षण के दौरान जिले में कई शिक्षक और कर्मचारियों की मौत हो गई। कई तो ऐसे शिक्षक हैं, जिनके पति पत्नी दोनों की मौत हो गई। शासन ने पहले ऐसे शिक्षक और कर्मचारियों की रिपोर्ट मांगी थी, जिनकी चुनाव के दौरान कोरोना संक्रमित होने से मौत हो गई थी। अब शासन कैबिनेट की बैठक में कुछ बदलाव किया है। इसमें 30 दिन के अंदर कोविड और नॉना कोविड को 30 लाख रुपये का मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी बृजभूषण चौधरी ने बताया कि कोरोना से चुनाव प्रक्रिया के दौरान 11 शिक्षक और कर्मचारियों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि सभी की रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज दी है। इसमें शिक्षिका रमेश कुमारी कंपोजिट विद्यालय पावी सादकपुर, मधु बाला प्राथमिक विद्यालय निस्तौली नंबर एक, मीनाक्षी गोस्वामी कंपोजिट विद्यालय तिबड़ा, शिवानी शर्मा कंपोजिट विद्यालय पावी सादकपुर, सुधा देवी उच्च प्राथमिक विद्यालय गदाना, अनुराधा कंपोजिट विद्यालय शमशेर एवं शिक्षक नसीम खान प्राथमिक विद्यालय प्रहलादगढ़ी, संजय कुमार प्राथमिक विद्यालय विजयनगर, लिपिक गौरव मलिक कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी र्मेंद्र कुमार उच्च प्राथमिक विद्यालय सालेहनगर, राममूर्ति देवी कंपोजिट विद्यालय बंथला की कोरोना से मौत हुई है। उन्होंने बताया कि अब शासन ने 12 बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है। दोबारा से रिपोर्ट बनाकर भेजी जाएगी। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त ने बताया कि माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक दीपक पाठक केएन इंटर कालेज मुरादनगर, रमेश
चंद्र यादव आजाद मैमोरियल इंटर कालेज, ब्रिजेश के आर इंटर कालेज चिरौड़ी, नीतू सिंह कन्या वैदिक इंटर कालेज, गंगा शरण शारीरिक शिक्षक गांधी स्मारक इंटर कालेज रावली कला, लिपिक आदेश कुमार शर्मा हंस इंटर कालेज मुरादनगर, विनोद तौमर रुक्मिणी मोदी महिला इंटर कालेज, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजे सिंह रुक्मिणी मोदी महिला इंटर कालेज की रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज दी थी। अब दोबारा से रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी जाएगी। सरकार ने जो बदलाव किया है, उसके आधार पर रिपोर्ट भेज देंगे, जिससे कर्मचारियों के परिवार को लाभ मिल सके।