फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को मात दे चुके तीन मरीजों की डेढ़ घंटे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना को मात दे चुके तीन मरीजों की डेढ़ घंटे में मौत
विज्ञापन

गाजियाबाद। पोस्ट कोविड के बाद तबीयत खराब होने पर भर्ती तीन मरीजों की सर्वोदय अस्पताल में मौत होने के बाद परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों का आरोप था कि अस्पताल प्रबंधन ने जानबूझकर मरीजों की आक्सीजन आपूर्ति बाधित करा दी, जिससे तीनों की महज आधे घंटे के अंतराल पर मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा शांत कराया, इसके बाद तीनों मृतकों के परिजन शव ले गए।
अस्पताल में सतीश शर्मा (62), मोना गंभीर(54) और सविता शर्मा (52) का इलाज चल रहा था। तीनों मरीज पहले कोरोना संक्रमण की चपेट में आए थे। इलाज के बाद रिपोर्ट कोरोना की निगेटिव आ गई, लेकिन फेफड़े में संक्रमण बढ़ा होने के कारण सांस लेने में परेशानी हो रही थी। इसलिए एक सप्ताह पहले तीनों को अलग-अलग दिनों में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप था कि सोमवार सुबह अचानक आक्सीजन की सप्लाई बंद हो गई, इस कारण से तीनों मरीजों की मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं इस मामले में अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. मनोज जैन का कहना था कि तीनों मरीजों के फेफड़े खराब हो चुके थे। इसके बारे में परिजनों को जानकारी दी जा चुकी थी। सतीश शर्मा को वेंटिलेटर पर रखा गया था, जबकि सविता और मोना को भी सांस लेने में परेशानी हो रही थी तो उन्हें जरूरत के अनुसार आक्सीजन दी जा रही थी। उन्होंने बताया अस्पताल में आक्सीजन की आपूर्ति सेंट्रलाइज्ड होती है। अस्पताल में 38 मरीज भर्ती हैं। 20 आईसीयू में हैं, जबकि अन्य मरीजों को भी आक्सीजन दी जा रही है। अगर आक्सीजन की आपूर्ति बाधित होती तो अन्य मरीजों पर इसका असर होता। उन्होंने कहा कि परिजनों द्वारा अस्पताल स्टाफ से गाली-गलौज की गई, इसकी शिकायत प्रशासन से की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं इस मामले में सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें