फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी कोविड अस्पताल में भरा पानी, सेवाएं हुईं ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी कोविड अस्पताल में भरा पानी, सेवाएं हुईं ठप
विज्ञापन

लोनी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोनी में बनाए गए 50 बेड के कोविड अस्पताल में बरसात का पानी भरने से सेवाएं ठप हो गईं। पानी भरने से पहले ही मरीज अपने घर जा चुके हैं। अस्पताल में कोरोना जांच भी नहीं हो रही है। उधर, जलभराव होने से डीएलएफ में ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में चालक की तीन उंगली कट गईं।
विज्ञापन

प्रशासन के आदेश के बाद लोनी सीएचसी में कोविड अस्पताल बनाया गया था। यहां पिछले पांच दिनों में मात्र चार से पांच कोरोना मरीज ही इलाज के लिए आए थे। बुधवार को बरसात का पानी भरने पर सीएचसी में भी पानी भर गया। सीएचसी प्रभारी राजेश तेवतिया ने बताया कि अस्पताल में पानी भरने पर सीएमओ और लोनी एसडीएम को अवगत कराया है। अस्पताल में कोरोना जांच भी नहीं हो रही है। कोरोना के मरीज कुछ दिनों के लिए गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती हो सकते हैं। वहीं अधिकारियों ने सीएचसी में पंप सेट लगवाकर पानी निकालने का काम शुरू कर दिया है। पानी भरने से सीएचसी में कोविड की जांच कराने आए लोग मायूस होकर वापस लौटे। उधर, डीएलएफ जिंदल रोड पर बृहस्पतिवार को बरसात के बाद जलभराव हो गया। स्थानीय निवासी सुरेश पाल ने बताया कि जल निगम केंद्र सरकार की अमृत योजना के तहत जल निगम द्वारा कॉलोनी में वाटर सप्लाई और सीवर लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। कुछ स्थानों पर काम पूरा हो गया लेकिन वहां की सड़कें नहीं बनी हैं। बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति जलभराव में अपने ई-रिक्शा में सवारी लेकर जा रहे थे। इस दौरान ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में विजय विहार निवासी नसरूल घायल हो गए। उपचार के दौरान उसकी तीन उंगलियां कट गईं। वहीं हाथ में आठ टांके आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें