फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 6 बच्चों के फोटो दिखाए, परिजनों ने पहचानने से किया इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेसमेंट में पानी भरने से दीवार ढही, दो भवन खाली कराए
विज्ञापन

साहिबाबाद। नीतिखंड -एक में काला पत्थर रोड के किनारे एक खाली प्लाट में निर्माणाधीन बेसमेंट के गड्ढे में नाले का पानी भर गया। इससे बराबर वाले मकान की दीवार और फर्श ढह गई। इससे लोगों में दहशत बैठ गई। लोगों ने इसकी सूचना जीडीए के अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे जीडीए के विशेष कार्य अधिकारी सुशील कुमार चौबे और अधिशासी अभियंता ने दो बिल्डिंगों को खाली कराकर उनमें से सात परिवारों को बाहर निकलवाने के बाद राहत कार्य शुरू कर दिया। जीडीए की टीम ने रात करीब नौ बजे तक पानी निकालकर दोनों बिल्डिंग के किनारे रेत की बोरियां लगवाकर राहत दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नीतिखंड-एक काला पत्थर रोड पर एक प्लाट में निर्माण कार्य चल रहा है। बिल्डिंग बनाने से पहले बेसमेंट के लिए अप्रैल में ही गड्ढा खुदवाया गया था। लेकिन इसके बाद लॉकडाउन के कारण काम रुका हुआ है। बुधवार से हो रही बारिश के कारण गड्ढे में पानी भरने लगा। लोगों द्वारा बताया गया कि देर रात में काला पत्थर रोड के नाले का भी पानी बेसमेंट में भरने लगा। इससे बृहस्पतिवार सुबह छह बजे पड़ोसी आइडी मित्तल के दो मंजिला मकान की चारदीवारी गड्ढे में ढह गई। कुछ देर बाद फर्श भी खिसककर गड्ढे में आई। बराबर में बने मकान में सात परिवार रहते हैं। उन्होंने मामले की सूचना जीडीए अधिकारियों को दी। मौके पर जीडीए के विशेष कार्य अधिकारी सुशील कुमार चौबे, अधिशासी अभियंता एके चौधरी व अन्य अधिकारी पहुंच गए। उन्होंने स्थिति का जायजा लेने के बाद सभी सात परिवारों को बाहर निकलवाकर राहत कार्य शुरू करा दिया। एक्सईएन एके चौधरी ने बताया कि पानी निकालने के लिए दो सुपर सकर मशीन लगाई गई। इसके साथ ही गड्ढे से सटी दोनों बिल्डिंग के किनारे रेत की बोरियां लगाकर मजबूती दी। जिससे किसी भी बिल्डिंग की दीवार ना गिरे। वहीं, जेसीबी से गड्ढे को भरने का भी काम दिन भर चलता रहा। रात करीब नौ बजे कर्मचारियों ने राहत कार्य पूरा कर लिया। इस दौरान परिवार के लोग वहीं आसपास रहकर अपने घरों में जाने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें