फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क लगाने को कहा तो कांस्टेबल की वर्दी फाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मास्क लगाने को कहा तो कांस्टेबल की वर्दी फाड़ी
विज्ञापन

साहिबाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में मंगलवार देर शाम मास्क लगाने को कहने पर दो युवकों ने कांस्टेबल से मारपीट की और वर्दी फाड़ दी। दोनों नशे में बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मारपीट सरकारी काम में बाधा डालने समेत अन्य कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार देर शाम को दो युवक आदर्श नगर में फल खरीदने घर से निकले थे। इस दौरान दोनों ने मास्क नहीं लगाया था। दुकानदार ने दोनों को मास्क लगाने को कहा। इस बात को लेकर विवाद बढ़ गया। तभी वहां पर पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मी पहुंच गए। कांस्टेबल बलराम ने दोनों को मास्क पहनने को कहा। इस पर दोनों युवकों ने कांस्टेबल से अभद्रता कर धक्का मुक्की की और वर्दी फाड़ दी। मौके पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। सूचना पाकर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद दोनों को पकड़कर थाने ले आई। एएसआई मधुर श्याम ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। पकड़े गए आरोपी राहुल और कुनाल निवासी राजीव विहार कॉलोनी हैं। कांस्टेबल की ओर से मिली तहरीर पर मारपीट सरकारी काम में बाधा डालने समेत अन्य कई धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी शराब के नशे में बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें