फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य अधिकारी बनकर केमिस्ट से वसूली की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद में छात्र पर चलाई गोली
विज्ञापन

गाजियाबाद। डीजे पर डांस करने के दौरान हुए विवाद की रंजिश में कविनगर क्षेत्र के गांव शाहपुर बम्हैटा निवासी छात्र पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र कपिल यादव का कहना है कि नोएडा में आयोजित शादी समारोह में उसका पड़ोसी युवक प्रिंस से विवाद हुआ था। उसी रंजिश में प्रिंस ने घर में घुसकर उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने मारपीट कर सोने की चेन लूट ली और हत्या की नीयत से गोली चला दी, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। पुलिस ने प्रिंस और उसके पांच साथियों के खिलाफ हत्या की कोशिश और लूट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव शाहपुर बैम्हटा निवासी कपिल यादव ग्रेजुएशन का छात्र है। कपिल का कहना है कि कुछ दिन पहले उसकी ममेरी बहन की शादी थी। शादी का आयोजन नोएडा में था। समारोह में पड़ोसी युवक प्रिंस भी गया था। कपिल का कहना है कि डीजे पर डांस के दौरान उसका प्रिंस से झगड़ा हो गया। उस समय लोगों ने मामला शांत करा दिया, लेकिन तभी से प्रिंस उससे रंजिश मानने लगा। कपिल का कहना है कि बहन की ससुराल में मौत होने पर परिवार के सभी सदस्य वहां से चले गए। वह घर पर अकेला था। इसी दौरान प्रिंस पांच साथियों को लेकर उसके घर में आ घुसा और डंडे व रॉड से हमला कर उस पर फायर कर दिया। हालांकि वह बाल-बाल बच गया, लेकिन डंडों व रॉड से हुए हमले में वह बुरी तरह घायल हो गया। कपिल का आरोप है कि इसके बाद हमलावर उसकी सोने की चेन लूटकर भाग गए। एसएचओ अजय कुमार सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी को मारने की कोशिश, पति गिरफ्तार
गाजियाबाद। घरेलू झगड़े के दौरान पति द्वारा गले पर पैर रखकर पत्नी की जान लेने की कोशिश करने का मामला सामने आया हैं। कविनगर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। कृष्णा अपार्टमेंट पांडव नगर में रहने वाली नीलम चौधरी का कहना है कि किसी घरेलू बात पर उनका अपने पति विक्रम चौधरी से झगड़ा हो गया। पति ने गालीगलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, गले पर पैर रखकर उनकी जान लेने की कोशिश की। दम घुटने पर उन्होंने जैसे-तैसे खुद को पति के चंगुल से छुड़ाया और पुलिस में शिकायत दी। एसएचओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पति विक्रम चौधरी को हत्या की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें