फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू के उल्लंघन पर 100 मुकदमे, 1137 लोगों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना कर्फ्यू के उल्लंघन पर 100 मुकदमे, 1137 लोगों के चालान
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना कर्फ्यू के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने 100 मुकदमे दर्ज किए हैं, जिनमें साढ़े तीन सौ से अधिक लोगों को आरोपी बनाया है। जिन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, उनमें से कुछ सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे थे तो कुछ बिना मास्क पहने घूम रहे थे।
एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान अनावश्यक घर से निकलने पर पाबंदी है। इसके बावजूद कुछ लोग कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर रहे हैं। इसी कड़ी में जिलेभर में 100 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इंदिरापुरम और निवाड़ी थाना पुलिस ने 14-14 मुकदमे दर्ज किए हैं। इसके अलावा लोनी पुलिस ने 11 और लिंक रोड थाना पुलिस ने 10 केस दर्ज किए है। इसके अलावा कोरोना कर्फ्यू के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वाले दो दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। साथ ही उनके ऊपर जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना मास्क के घूम रहे लोगों से वसूला 1.70 लाख जुर्माना
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बिना मास्क लगाए घर से निकलने वाले लोगों के खिलाफ भी सख्ती से पेश आया जा रहा है। ऐसे ही 1337 लोगों के चालान काटे गए हैं। उनसे एक लाख 70 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। सर्वाधिक 226 चालान इंदिरापुरम और 182 चालान साहिबाबाद पुलिस द्वारा किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें