युवक के खाते से निकाले 19 हजार रुपये
साहिबाबाद। भोपुरा में राम अवध परिवार के साथ रहते हैं। वह नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल पर रविवार दोपहर को दो मेसेज आए। मेसेज खोलकर देखा तो वह दंग रह गए। उनके खाते से दो बार में 19 हजार रुपये निकल गए थे। उन्होंने जांच की तो एटीएम कार्ड भी उन्हीं के पास था। उन्होंने अपने बेटे से बैंक के कस्टमर केयर पर कॉल कराया और कार्ड बंद कराया। इसके बाद रविवार शाम को टीलामोड़ थाने में पहुंचकर तहरीर दी। पीड़ित ने बताया कि हाल में उन्होंने कहीं पर एटीएम कार्ड का प्रयोग नहीं किया था। न ही किसी से कोई जानकारी साझा की थी। इसके बाद भी उनके खाते से रुपये निकल गए। एसएचओ टीलामोड़ ओमप्रकाश का कहना है कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।