फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्योरिटी कंपनी के ड्राइवर को लहूलुहान किया, कार तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिक्योरिटी कंपनी के ड्राइवर को लहूलुहान किया, कार तोड़ी
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजयनगर थानाक्षेत्र में सम्राट चौक के पास कार सवार युवकों द्वारा सिक्योरिटी कंपनी के चालक पर लोहे की रॉड व डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। कविनगर निवासी रोहित के मुताबिक आरोपियों ने हमला करते हुए उनकी कार भी क्षतिग्रस्त कर दी। पीड़ित ने आरोपियों की कार के नंबर के आधार पर थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

कविनगर निवासी रोहित का कहना है कि वह एक सिक्योरिटी कंपनी में ड्राइवर की नौकरी करते हैं। बुधवार को वह कंपनी के मैनेजर को लेकर सहारनपुर गए थे। वापस लौटते समय उन्होंने मैनेजर को विजयनगर में थोड़ा और अपने घर के लिए चल दिए। आरोप है कि सम्राट चौक के पास पहुंचने पर सेंट्रो कार सवार तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही वह लोहे की रॉड व डंडों से कार में तोड़फोड़ करने लगे। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गए। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। रोहित का कहना है कि उन्होंने आरोपियों की कार का नंबर नोट कर लिया था। घटना के बाद उन्होंने थाने जाकर तहरीर दी। विजयनगर एसएचओ महावीर चौहान का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। कार के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें