फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेले पिता ने दस वर्षीय बेटी के साथ किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सौतेले पिता ने दस वर्षीय बेटी के साथ किया दुष्कर्म
विज्ञापन

साहिबाबाद। थाना साहिबाबाद इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति पर अपनी दस वर्षीय सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। लड़की की नानी की तरफ से आरोप लगाते हुए दुष्कर्म करने की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शिकायत लेकर आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पीड़ित लड़की की मां ने बताया कि वह दिन में काम पर चली जाती है। घर पर उसकी लड़की अपने दो छोटे भाई के साथ रहती है। कई दिनों से उनकी बेटी के साथ सौतेला पिता दुष्कर्म कर रहा था। बृहस्पतिवार को बच्ची ने रोते हुए मामले की जानकारी अपनी नानी को बताई। जिसके बाद उन्हें भी मामले की जानकारी हुई। बच्ची की नानी की तरफ से सौतेले पिता के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही सौतेले पिता को भी हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक विष्णु कौशिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें