फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान बेचकर रकम डकारता रहा कर्मचारी, कंपनी को लगाई चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सामान बेचकर रकम डकारता रहा कर्मचारी, कंपनी को लगाई चपत
विज्ञापन

गाजियाबाद। एक्वागार्ड व एयर प्यूरीफायर बनाने वाली कंपनी यूरेका फोर्ब्स लिमिटेड ने अपने कर्मचारी दिव्यांशु सिंह के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर सिहानी गेट थाने में गबन और धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि राकेश कालरा के मुताबिक दिव्यांशु सिंह उनकी कंपनी के प्रोडक्ट बेचता रहा, लेकिन ग्राहकों से मिली रकम कंपनी के खाते में जमा कराने की बजाय अपने इस्तेमाल में लेता रहा। पोल खुलने पर आरोपी कर्मचारी ने नौकरी छोड़ दी और कंपनी की बाइक लेकर फरार हो गया।
सिहानी गेट थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक यूरेका फॉर्ब्स लिमिटेड कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि राकेश कालरा का कहना है कि कंपनी एक्वागार्ड, वैक्यूम क्लीनर और एयर प्यूरीफायर जैसे सामान बनाती है। कंपनी की गांधीनगर स्थित दुकान नंबर-5 पर सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के तौर पर दिव्यांशु सिंह तैनात था। दिव्यांशु सिंह पर कंपनी के प्रोडक्ट बेचकर ग्राहकों से मिली रकम कंपनी के खातों में जमा कराने की जिम्मेदारी थी। लेकिन दिव्यांशु ने ऐसा नहीं किया। वह कंपनी के प्रोडक्ट बेचकर पैसे लेता रहा, लेकिन कंपनी के खाते में जमा कराने की बजाय पैसे खुद इस्तेमाल करता रहा। आरोप है कि दिव्यांशु को कंपनी की तरफ से एक बाइक भी दी हुई थी। लेकिन वह बिना अनुमति के उसका इस्तेमाल भी निजी कार्यों में करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी के रिकॉर्ड खंगालने पर खुला राज
आरोप है कि रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि दिव्यांशु ने कई प्रोडक्ट बेचने के बाद पैसे कंपनी को नहीं दिए हैं। रिकॉर्ड के मुताबिक दिव्यांशु पर 64 हजार रुपये सामान बिक्री के बकाया हैं, जबकि करीब 40 हजार कीमत की बाइक भी उसके पास है। आरोप है कि पोल खुलने पर दिव्यांशु बिना सूचित किए नौकरी छोड़ कर चला गया और अपने साथ कंपनी की बाइक भी ले गया। पुलिस में शिकायत करने पर कोई कार्यवाही नहीं हुई, जिसके बाद कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। सिहानी गेट एसएचओ कृष्ण गोपाल शर्मा का का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर दिव्यांशु के खिलाफ गबन और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें