फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरापुरम में दवा कारोबारी के बंद फ्लैट का ताला तोड़कर 50 लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम में दवा कारोबारी के बंद फ्लैट का ताला तोड़कर 50 लाख की चोरी
विज्ञापन

साहिबाबाद। अहिंसाखंड दो की अरिहंत रेजीडेंसी सोसायटी निवासी दवा कारोबारी के फ्लैट का ताला तोड़कर चोर 50 लाख रुपये की नकदी सहित जेवर चोरी कर ले गए। वहीं चोरों ने दो अन्य बंद फ्लैट से सामान चोरी किया है। कितने का सामान गया है। इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।
अहिंसाखंड दो स्थित अरिहंत रेजीडेंसी के फ्लैट संख्या 602 में हरिओम शर्मा परिवार के साथ रहते हैं। वह दवा कारोबारी हैं और मूलरूप से शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने घर पर गए हुए थे। सोमवार रात दस बजे पड़ोसियों ने उन्हें कॉल कर फ्लैट का दरवाजा खुला होने की जानकारी दी। उनके कहने पर पड़ोसी ने अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। सभी अलमारियों के लॉकर टूटे हुए थे। उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। वापस आकर पीड़ित ने इंदिरापुरम थाने में तहरीर दी। पीड़ित ने बताया कि कारोबार के चलते हर दिन लाखों रुपये का लेनदेन होता है। इसके लिए उन्होंने रुपये रखे थे। उन्होंने बताया करीब 30 लाख रुपये नकद, 12 लाख रुपये के जेवर और सात-आठ लाख रुपये का अन्य सामान गायब है।
विज्ञापन

दो बंद पड़े अन्य फ्लैटों को भी बनाया निशाना
जिस सोसायटी में दवा कारोबारी के फ्लैट में चोरी हुई है। वही दो अन्य फ्लैटों को भी चोरों ने अपना निशाना बनाया है। एक फ्लैट का मालिक झांसी गया है। इससे चोरी हुए सामान की जानकारी नहीं मिल सकी है। जबकि दूसरा फ्लैट किराएदार खाली कर रहा था। इससे वहां पर बहुत कम सामान था।
सीसीटीवी में कैद हुए तीन संदिग्ध
पीड़ित ने बताया कि सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। उसमें रविवार की रात करीब साढ़े तीन बजे तीन संदिग्ध कैद मिले हैं। इससे आशंका है कि रविवार रात को ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया होगा। साथ ही अरिहंत रेजीडेंसी और विजया अपार्टमेंट के बीच में एक खाली प्लॉट है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि दीवार कूदकर चोर वारदात करने के लिए आए होंगे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाजी जा रही है। सभी बिंदुओं पर मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर जल्द बदमाशों को पकड़कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
-संजीव शर्मा, एसएचओ, इंदिरापुरम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें