सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की जान गई
गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी चालकों के बारे में पता लगा रही है। सिहानीगेट थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि शुक्रवार की रात बिसरख निवासी सुनील कुमार घर के किसी काम से गाजियाबाद आए थे। ठाकुरद्वारा फ्लाइओवर के पास उन्होंने अपनी बाइक खड़ी कर दी और पैदल दूसरी तरफ जाने लगे। इसी दौरान सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें उठाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अज्ञात वाहन चालक फरार हो गया। उन्होंने बताया कि
दूसरी घटना हमदर्द चौराहे की है। शुक्रवार सुबह मुरादनगर निवासी रोहित गौतम बाइक से विजयनगर स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करने के लिए जा रहे थे। पीछे से तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था। शनिवार को उन्होंने भी दम तोड़ दिया। पुलिस दोनों आरोपी चालकों के बारे में जानकारी कर रही है। बताया घटना स्थल की आसपास की सीसीटीवी फुटेज दिखवा रही है, जिससे वाहन चालकों के बारे में जानकारी हो सके।