फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों की शादी में जुटे युवक पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बहनों की शादी में जुटे युवक पर चाकू से हमला
विज्ञापन

गाजियाबाद। बहनों की शादी में तैयारी कर रहे युवक पर पड़ोस में रहने वाले आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित ने उपचार के बाद थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आकाश निवासी तीस फुटा रोड नंदग्राम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी दो बहनों की शादी है। शनिवार को वह शादी का सामान लेने के लिए घर से बाहर गए थे। उनके साथ कुछ दोस्त भी थे। इसी दौरान गली में रहने वाले तीन युवकों ने उन्हें आवाज दी और अपने
विज्ञापन

पास बुला लिया। उन्होंने कारण पूछा तो एक युवक ने उनका मोबाइल छीन लिया और उससे नंबर मिलता रहा। उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी ने अभद्रता शुरू कर दी। उसमें से एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। बचाव करने के बाद भी एक चाकू उनके हाथ पर लग गया, जिससे वह घायल हो गए। वहां मौजूद अन्य लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। जबकि मुख्य आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें