फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी के घर लूट में शामिल थे दो बदमाश, फुटेज से खुला राज

विज्ञापन
विज्ञापन
कारोबारी के घर लूट में शामिल थे तीन बदमाश, फुटेज से खुला राज
विज्ञापन

गाजियाबाद। गत 24 मार्च को दिन और रात में सिहानी गेट व कविनगर थानाक्षेत्र में हुई लूट के प्रयास और लूट की सनसनीखेज घटनाओं में पुलिस अब तक खाली हाथ है। दोनों ही घटनाओं में बदमाशों का पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। तीन दिन की जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि शास्त्रीनगर बी-ब्लॉक में कारोबारी प्रवीण कुमार के घर लाखों की लूट में दो नहीं, बल्कि तीन बदमाश शामिल थे। सीसीटीवी की फुटेज में पुलिस को तीनों बदमाश एक ही बाइक पर भागते दिखाई दिए हैं। इसके अलावा उसी दिन नेहरूनगर में दिनदहाड़े एसआईएस कंपनी के कलेक्शन एजेंट अनूप चौहान पर फायरिंग कर लूट की कोशिश के मामले में भी बदमाश सीसीटीवी में कैद मिले। हालांकि, दोनों घटनाओं में बदमाशों के नकाब और हेलमेट पहने होने से पुलिस उनकी पहचान नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

नेहरूनगर में कलेक्शन एजेंट अनूप चौहान पर फायरिंग कर 4 लाख रुपयों से भरा बैग लूटने की कोशिश करने वाले बदमाश होली चाइल्ड चौराहे की ओर बाइक पर भागे थे। पुलिस होली चाइल्ड चौराहे से आगे बदमाशों के भागने की राह तलाशने में जुटी है। पुलिस बदमाशों के भागने की दिशा तलाश कर उसी दिशा में आगे बढ़ना चाहती है, लेकिन उसे कोई खास कामयाबी हाथ नहीं लग पाई। वहीं, शास्त्रीनगर की घटना में सूत्रों का कहना है कि बाइक पर तीन बदमाश आए थे। दो बदमाश कारोबारी प्रवीण कुमार के घर में घुस गए थे। जबकि उनका तीसरा साथी बाइक लेकर कुछ दूरी पर बाहर खड़ा था। घटना के बाद तीनों बदमाश एक बाइक पर भागे थे। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल का कहना है कि दोनों ही घटनाओं में शामिल बदमाशों को ट्रेस करने की हसरंभव कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें