फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का एक एमपी जल्द किसानों के समर्थन में देगा इस्तीफा : टिकैत

Thu, 04 Mar 2021 11:41 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
आंदोलनकारी किसानों को संबोधित करते राकेश टिकैत। - फोटो : GHAZIABAD City
विज्ञापन

हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड में महापंचायत करके यूपी गेट लौटे राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बृहस्पतिवार को कहा कि जल्द ही किसानों के समर्थन में भाजपा का एक सांसद पार्टी से इस्तीफा देने वाला है। हालांकि उन्होंने एमपी का नाम नहीं बताया। मगर उन्होंने इसी माह सांसद के पार्टी छोड़ने के संकेत दिए हैं। उधर, यूपी गेट पर 11 किसानों ने सुबह आठ बजे से अनशन शुरू किया।

विज्ञापन


भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानों से मुलाकात के बाद कहा कि अब भाजपा में इस्तीफे देने की शुरूआत होगी। इसी महीने एक एमपी इस्तीफा देकर आ रहा है। उन्होंने कहा कि वह सियासत नहीं कर रहे। उनका चुनाव या वोट से कोई लेना-देना नहीं है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आंदोलन के इतने दिनों तक चलने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन भाजपा के एमपी की जितनी संख्या है उतने दिन यह आंदोलन चलेगा। आगे एमपी घटते जाएंगे और आंदोलन का दिन भी घटता जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने किसानों से अपील की कि जहां भी पुलिस रोक रही है वहीं अपना खाना-पानी लेकर बैठ जाएं। मंच से संबोधन में राकेश टिकैत ने कहा कि दिल्ली में नई ‘मंडी’ खुल गई है वह पार्लियामेंट है। वहां फसलों के रेट तय होते हैं और कानून भी बनते हैं।

जिस किसी भी किसान को फसल पर एमएसपी न मिले वह पांच कुंतल फसल लेकर दिल्ली की तरफ आए। इस बीच उन्होंने पीएम द्वारा फसल को कहीं भी बेचने वाले बयान का जिक्र करते हुए कहा कि पार्लियामेंट में जरूर फसल की खरीद होगी।

उन्होंने किसानों में जोश भरते हुए कहा कि अब किसान यहां से जीतकर जाएगा। इन तीनों कानूनों को वापस कराकर ही आंदोलन खत्म होगा। सरकार के बयानों पर कहा कि वह किसान को छोटा बड़ा बता रहे थे। लेकिन पंजाब का किसान बहादुर है जो अपने राशन-पानी के साथ अपनी मांगों के लिए सड़क पर बैठे हैं। इसी तरह हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसानों ने मिलकर दिल्ली की मोर्चोबंदी की हुई है।

राकेश टिकैत ने कहा कि किसान आंदोलन को राजस्थान में पूरा समर्थन मिला है। वहां एक वर्ष से बारिश नहीं हुई, इसके बावजूद भी यदि फसल तैयार हो जाती है तो उसे फसल का दाम नहीं मिलता। वहां के किसानों की हालत ठीक नहीं है। वहां के किसानों को अपना समर्थन देने का भरोसा दिया है।

अनशन पर बैठे किसान
उधर, मंच संचालक चौ. ओमपाल मलिक ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर यूपी गेट पर भी किसान सुबह आठ बजे से अगले 24 घंटे के लिए अनशन करते हैं। बृहस्पतिवार को जो किसान अनशन पर बैठे। उनमें कालीचरण, बृजवीर सिंह, लुधियान सिंह, सुखवीर सिंह, मुस्तफा, अलीशान प्रधान, राशिद प्रधान, इमरान, सतपाल सिंह, जमशेद अली और अलीशोर शामिल रहे। इस बीच सिख किसानों ने गोल्ड मेडल देकर राकेश टिकैत को सम्मानित किया। हरियाणा से महिलाओं का एक दल फिर यूपी गेट पहुंचा। किसानों ने यूपी गेट पर ट्रैक्टर मार्च भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें