फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंट्स फैक्टरी में आग, धमाकों के साथ फटे ड्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंट्स फैक्टरी में आग, धमाकों के साथ फटे ड्रम
विज्ञापन

गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना क्षेत्र के मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र में पेंट्स फैक्टरी में सोमवार दोपहर में आग लग गई। फैक्टरी में रखे केमिकल से भरे ड्रम धमाके साथ फटे तो वहां भगदड़ मच गई। आग के गोले की तरह ड्रम हवा में उड़ते दिखाई दिए। सूचना पर पहुंचीं दमकल की 10 गाड़ियों ने आग पर करीब पौन घंटे में काबू पाया। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि बड़ा हादसा होते होते बच गया।
विज्ञापन

अग्निशमन अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि सोमवार की दोपहर करीब 3:30 बजे सूचना मिली कि मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र में ब्लू दीप कंपनी की फैक्टरी में आग लग गई। सूचना मिलते ही तत्काल कोतवाली फायर स्टेशन की चार गाड़ियों और अन्य फायर स्टेशन से छह गाड़ियों को रवाना किया गया। 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। कंपनी में पेंट व थिनर बनाने का काम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें