पूछताछ में दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि वे 29 अगस्त को तरुण के साथ हनुमान वाटिका कॉलोनी के खंडहर में शराब पी रहे थे। उन्हें और शराब की जरूरत थी, इसलिए उन्होंने तरुण से पैसे मांगे। तरुण ने पैसे देने से इंकार कर दिया और आपत्ति जताई, जिससे नाराज होकर दोनों ने तरुण पर ईंट से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
आरोपियों के कपड़े और चप्पल भी सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहे थे, जो गिरफ्तार करने के समय उनके पास भी वही कपड़े और चप्पल थे। पुलिस ने बताया कि यह भी हत्या के मामले में एक महत्वपूर्ण सुराग था। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि पुलिस ने सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की जांच की और केस को सुलझाने में सफलता प्राप्त की। अब दोनों आरोपी न्याय के कटघरे में होंगे और उन्हें उनकी करतूत की सजा मिलेगी।