फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: धर्म बदलने से सारे दुख दूर हो जाएंगे...रुपये देने का भी दिया लालच; पादरी ने युवती का भी कराया धर्मांतरण

Wed, 02 Oct 2024 03:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

Ghaziabad News: गाजियाबाद में धर्मांतरण का एक और केस सामने आया है। डासना चर्च के पादरी गैराल्ड मैथ्यूज मेसी के मोबाइल से एक युवती का फोटो मिला है, जो बरेली की रहने वाली है। मेसी ने उस युवती का भी धर्मांतरण कराया है।
विज्ञापन
Ghaziabad News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद की क्रॉसिंग रिपब्लिक में 15 दिन के भीतर धर्मांतरण का दूसरा मामला सामने आया है। इस बार सेन विहार की रीना ने केस दर्ज कराया है। इसमें पुष्पा को नामजद कराया गया है। रीना का आरोप है कि पुष्पा और उसके साथियों ने उन पर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया। 
विज्ञापन


ईसाई धर्म अपनाने पर उनके दुख दूर हो जाने का दावा किया। साथ ही पैसे देने का प्रलोभन दिया। पुलिस पुष्पा की तलाश कर रही है। रीना ने बताया कि उन्होंने धर्म बदलने से साफ इंकार कर दिया। इस पर पुष्पा 30 सितंबर को उन्हें और उनके परिजनों को जबरन अपने साथ सोनू नाम के व्यक्ति के घर ले गई। 

वहां ईसाई धर्म का कोई अनुष्ठान चल रहा था। जानकारी करने पर पता चला कि पुष्पा इसी तरह अनुष्ठान में ले जाकर कई लोगों का धर्मांतरण करा चुकी है। इस पर वह और उनके परिजन वहां से चले आए।
विज्ञापन


एसीपी वेव सिटी लिपि नगायच ने बताया कि हाल ही में सामने आए धर्मांतरण के सभी मामलों की जांच की जा रही है। क्राॅसिंग रिपब्लिक के इस केस में देखा जा रहा है कि कहीं इसके तार अन्य मामलों से तो नहीं जुड़े हैं। पुष्पा और उसके साथ के अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
 
Trending Videos

पादरी ने बरेली की युवती का भी कराया धर्मांतरण
नंदग्राम क्षेत्र से हाल में आए धर्मांतरण के मामले में आरोपी इंग्राहाम स्कूल के पीटीआई और डासना के चर्च के पादरी गैराल्ड मैथ्यूज मेसी के मोबाइल से एक युवती का फोटो मिला है, जो बरेली की रहने वाली है। मेसी ने उस युवती का भी धर्मांतरण कराया है। इस संबंध में जांच के लिए पुलिस की टीम बरेली भेजी गई है। इसके अलावा पुलिस हापुड़ भी गई है।
 

11 चर्च के संपर्क में है पंकज
क्रॉसिंग रिपब्लिक के डूंडोहड़ा में धर्मांतरण के मामले में पकड़े गए आरोपी पंकज से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि वह गौतमबुद्धनगर के 12 चर्च के संपर्क में है। पुलिस अधिकारियों को कहना है कि पंकज के बैंक खातों के बारे में जानकारी जा रही है। उसके साथियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। जिले में एक माह के भीतर धर्मांतरण के चार बड़े मामले सामने आ चुके हैं।
 

धर्मांतरण के विरोध में किया हनुमान चालीसा का पाठ
गाजियाबाद में विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को धर्मांतरण के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जुलूस निकाला। इसके बाद कलक्ट्रेट में धरना दिया। उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। डीएम को ज्ञापन देकर धर्मांतरण में शामिल सभी लोगों की गिरफ्तारी की मांग की।

 
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शहर में मिशनरियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में गुप्त रूप से प्रार्थना सभा, बीमारियों की दवा, झाड़-फूंक से इलाज का लालच देकर व आर्थिक मदद देकर धर्मांतरण कराया जा रहा है। पिछले 15 दिन से यह मामले और भी अधिक बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें