फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad Fire: गाजियाबाद में हादसा, दो फैक्टरी में लगी भीषण आग

Tue, 01 Oct 2024 10:15 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के मुरादनगर में ऑयल फैक्टरी में अचानक आग लग गई। हल्की सी आग ने थोड़ी ही देर में विकराल रूप ले लिया। 
विज्ञापन
दो फैक्टरी में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के मुरादनगर में बीती रात एक बड़ा हादसा हो गया। मुरादनगर में सोमवार रात करीब 12 बजे मनोटा में दो फैक्टरी में अचानक आग लग गई। मनोटा गांव की पवनपुरी औद्योगिक क्षेत्र  स्थित दो शिवा ऑयल कंपनी में लगी भीषण आग।

विज्ञापन


तेल के ड्रम से शुरु हुई आग ने कुछ ही देर में पूरी फैक्टरी को चपेट में ले लिया। आग की जानकारी मिलने पर स्थानीय दमकल टीम ने जाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सकी। आग ने पास की इमारत को चपेट में ले लिया।

ये इमारत बीआर एग्रो कंपनी की है।आग की भयावहता को देखते हुए गाजियाबाद और नोएडा से भी दमकल वाहनों को बुलाया गया। अभी आग में किसी प्रकार की जनहानि होने की बात सामने नहीं आई। आग लगने का कारण का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें