फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कत्ल से पहले मधु संग बेटे-बहू ने किया था ये काम, जिस चाकू से राहुल काट रहा था प्याज; उसी से मां को काटा

Mon, 08 Dec 2025 03:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में एक शख्स ने मां की चाकू से काटकर हत्या कर दी। हत्या से एक दिन पहले भी आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर मां मधु शर्मा की पिटाई की थी। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बेटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के मोदीनगर की जनता कॉलोनी निवासी मधु शर्मा (70) की हत्या की रिपोर्ट उनके भतीजे हरीश दीक्षित ने पुत्र राहुल भारद्वाज और पुत्रवधू परिणीता और एक अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई। हरीश के अनुसार हत्या से एक दिन पहले शुक्रवार को बेटे राहुल भारद्वाज और पुत्रवधू परिणीता ने मधु शर्मा की बेरहमी से पिटाई की थी। 
विज्ञापन


वह शनिवार को समझौता कराने पहुंचे तब तक राहुल अपनी मां मधु शर्मा की हत्या कर चुका था। पुलिस ने हत्या आरोपी राहुल भारद्वाज को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हसिया और चाकू बरामद किया है।

मधु शर्मा की हत्या के बाद बेटियों और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपनी मां को बार-बार याद कर रो रही हैं। बेटी ममता शर्मा ने बताया कि राहुल पांच बहनों का इकलौता भाई है। परिवार में सबसे छोटा राहुल ही है। मां ने उसे बड़े लाड़ से पाला था। 
विज्ञापन

मां ने उसके लिए बहुत मन्नत मांगी थी। बचपन में राहुल के शरीर का कोढ़ जैसा हाल हो गया था। मां ने 15 वर्ष की आयु तक राहुल का बहुत उपचार कराया था तब जाकर वह ठीक हुआ। मां ने राहुल के लिए बहनों को भी पिता के मृतक आश्रित की नौकरी नहीं करने दी। 

मगर, राहुल ने उसकी मां की निर्ममता से हत्या कर दी जिसने उसके लिए सब कुछ किया। बहनों ने कहा कि राहुल ने ऐसा अपराध किया जिसके लिए उसे फांसी की सजा भी कम है। उन्होंने राहुल को कड़ी से कड़ी सजा की मांग की।

जिस चाकू से प्याज काट रहा था उसी चाकू से मां का गला रेता
पुलिस को पूछताछ में हत्यारोपी राहुल ने बताया कि उसकी एक बहन इंद्रा पड़ोस में ही रहती है। शनिवार सुबह मां मधु शर्मा बहन के यहां गई थीं। करीब 11 बजे वहां से लौटीं। इस दौरान वह प्याज काट रहा था। मां के आते ही दोनों में झगड़ा होने लगा। इससे उसका गुस्सा बढ़ गया और उसने प्याज वाले चाकू से ही मां की गर्दन पर वार कर दिया। 
 

इसके बाद उसने हसिया से वार कर मां की हत्या कर दी। मां की हत्या के बाद उसे बहुत पश्चताप हुआ। वह करीब डेढ़ घंटे तक मां के शव के पास ही बैठा रहा। इसके बाद उसने खून से सने हाथ साफ किए और खून लगे लोअर के ऊपर ही दूसरा लोअर पहनकर थाने पहुंच गया। उसने मां के अंतिम बार पैर छूकर माफी मांगने और अंतिम संस्कार करने की इच्छा जताई।
 

हेड कांस्टेबल के बेटे ने पेंशनर मां को गर्दन रेतकर मार डाला
गाजियाबाद के मोदीनगर की जनता कालोनी में रहने वाली मधु शर्मा (70) की उन्हीं के इकलौते बेटे राहुल भारद्वाज ने हसिया और चाकू से हमला करने के बाद गर्दन रेत कर हत्या कर दी। शनिवार दोपहर कमरे में हत्या करने के बाद मां के शव को खींचकर आंगन में लाया। 
 

एक घंटे तक शव को देखकर रोता रहा। उसके बाद मकान में ताला बंदकर थाने पहुंचा, जहां उसने पुलिसकर्मियों को बताया कि उसने अपनी मां की हत्या कर दी है, गिरफ्तार कर लो, मां का शव मकान में पड़ा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।
 

वेद प्रकाश एक्साइज में थे हेड कांस्टेबल
डीसीपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि मधु शर्मा के पति वेद प्रकाश एक्साइज में हेड कांस्टेबल थे। करीब 20 वर्ष पूर्व उनकी मौत हो गई। मधु शर्मा का कई दिनों से अपनी बहू परिणीता से घर के खर्च को लेकर विवाद चल रहा है। राहुल और उसकी पत्नी का आरोप है कि पेंशन के पैसे वह उसकी पांच बहनों पर खर्च कर देती है। 

 

सास से विवाद के बाद बेटे को लेकर मायके चली गई थी बहू
बेरोजगार होने के चलते राहुल, उसकी पत्नी व बेटे को आर्थिक तंगी में रहना पड़ता है। सास से विवाद के चलते शुक्रवार को परिणीता अपने अपने आठ वर्षीय बेटे अंशुल को लेकर मायके चली गई थी। घर में मां और बेटा थे। शनिवार को मधु शर्मा फफराना रोड स्थित जनता कॉलोनी में ही रहने वाली बेटी इंद्रा के घर चली गईं। जहां से करीब 10 बजे लौटीं। 

 

पत्नी के छोड़कर जाने से नाराज था राहुल
खाना और नाश्ता बनाने पर मां-बेटे का विवाद हो गया। जिसके बाद मधु शर्मा अपने कमरे में चली गईं। पत्नी के घर छोड़कर जाने से आक्रोशित राहुल भारद्वाज ने घर में रखे हसिया से मां की गर्दन पर कई वार किए। इसके बाद रसोई में रखे चाकू से गर्दन रेतकर हत्या कर दी। 

 

दोपहर करीब साढे बारह बजे आरोपी थाने पहुंचा और खुद को गिरफ्तार करने की बात कही। पुलिस राहुल भारद्वाज को हिरासत में लेकर घर पहुंची तो आंगन में उसकी मां का लहूलुहान हालत में शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है और राहुल को गिरफ्तार कर आलाकत्ल बरामद कर लिया है।

पांच बहनों का इकलौता भाई है राहुल
आसपास के लोगों ने बताया कि राहुल कैब तो कभी ऑटो चलाकर परिवार की गुजर बसर करता है और शराब पीने का आदी है। पांच बहनों का इकलौता सबसे छोटा भाई राहुल भारद्वाज को शक था कि पेंशन के साथ-साथ उसकी मां अपनी बेटियों के नाम मकान भी कर देगी। इसी को लेकर राहुल और उसकी पत्नी परिणीता मधू शर्मा से झगड़ते रहते थे।
 

डेढ़ घंटे तक किया विलाप
राहुल भारद्वाज ने अपनी मां का कत्ल करीब साढे दस और ग्यारह बजे के बीच किया। कमरे से शव खींचकर आंगन में लाया और करीब डेढ़ घंटे तक शव के पास बैठा अफसोस करता रहा। इस दौरान मकान का मुख्य द्वार बंद था। राहुल को शक था कि यदि वह मौके से भाग गया तो उसकी पत्नी को भी पुलिस गिरफ्तार कर सकती है। ऐसे में उसने थाने में पहुंचकर सरेंडर करने में ही भलाई समझी।
 
विज्ञापन

नौ वर्ष पूर्व परिणीता से किया है प्रेम विवाह
राहुल भारद्वाज ने प्रेम प्रसंग के चलते मोदीनगर की रहने वाली परिणीता से प्रेम विवाह किया था। उनका आठ वर्षीय बेटा राहुल है। सास से विवाद के चलते बहू परिणीता घर छोड़कर अपने मायके चली गई थी। पत्नी और बेटे के घर छोड़कर जाने की जिम्मेदार भी राहुल भारद्वाज ने अपनी मां को ही ठहराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें