फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: मनोज धामा नहीं लड़ सकेंगे विधानसभा चुनाव, अर्जी खारिज, सक्षम अधिकारी से आवेदन की छूट

Fri, 21 Jan 2022 02:24 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता पूर्व सचिव परविंदर नागर ने बताया कि मनोज धामा के अधिवक्ता ने लोनी विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा का चुनाव लड़ने के लिए नामांकन करने, प्रचार-प्रसार और मतदान देने की अर्जी लगाई थी।
विज्ञापन
लोनी के पूर्व चेयरमैन मनोज धामा - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में डासना जेल में बंद पूर्व नगरपालिका चेयरमैन मनोज धामा विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। अदालत ने मनोज धामा की अर्जी खारिज करते हुए कहा कि गंभीर आरोप में जेल में बंद आरोपी को वोट देने का भी अधिकार नहीं है तो वह चुनाव कैसे लड़ सकता है।

विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता पूर्व सचिव परविंदर नागर ने बताया कि मनोज धामा के अधिवक्ता ने लोनी विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा का चुनाव लड़ने के लिए नामांकन करने, प्रचार-प्रसार और मतदान देने की अर्जी लगाई थी। वह लोनी में महिला से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पिछले चार महीने से डासना जेल में बंद है।
मनोज धामा की पत्नी रंजीता धामा लोनी से निर्दलीय से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ रही हैं। हालांकि अदालत ने यह भी कहा कि अगर मनोज धामा चाहे तो सक्षम अधिकारी के पास आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें