फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: शादी में शामिल होने दिल्ली से आया था लोनी, चाकू से गोदकर दी दर्दनाक मौत

Sat, 23 Apr 2022 02:13 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

पुलिस ने बताया है कि युवक सूरज लोनी में एक शादी में शामिल होने आया था लेकिन यहां पर उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
लोनी में सूरज की हत्या (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की तिलक राम कॉलोनी में एक शादी में आए युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के कन्हैया मोहल्ला निवासी 24 वर्षीय सूरज एक शादी में शामिल होने लोनी आया था। यहां उसे कुछ लोगों ने चाकू से गोद दिया। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी का कहना है कि सुबह करीब 3:30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि सूरज यहां तिलक राम कॉलोनी में एक लड़के की शादी में शामिल हुआ था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पुलिस घटनास्थल पर लोगों से पूछताछ कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें