फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: लोनी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक गिरफ्तार एक हुआ फरार

Thu, 29 Jul 2021 10:43 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

पुलिस ने बताया है कि गिरफ्तार बदमाश का दूसरा साथी राजू अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस पूछताछ में बदमाश ने खुद कबूला है कि वह और उसके साथी दिल्ली-एनसीआर में हथियारों के बल पर लूट की घटना को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
लोनी में मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबा के लोनी में गुरुवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें शातिर बदमाश घायल हो गया है जो पुलिस की गिरफ्त में है। जानकारी के अनुसार इन बदमाशों ने लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र स्थित गुलाब वाटिका के दुकानदार भोला से लूटपाट की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया है कि गिरफ्तार बदमाश का दूसरा साथी राजू अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस पूछताछ में बदमाश ने खुद कबूला है कि वह और उसके साथी दिल्ली-एनसीआर में हथियारों के बल पर लूट की घटना को अंजाम देते थे।

पुलिस ने घायल बदमाश नसरुद्दीन के खिलाफ चोरी लूट आदि संगीन धाराओं में केस दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिस उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी कर रही है। पुलिस ने बदमाश के पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखे, एक बिना नंबर प्लेट की मोटर साइकिल बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें