नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी योजना को पलीता लगाने वाले बैंक और अधिकारी बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। यह ठीक नहीं है कि बैंक सरकार से मिलने वाली योजनाओं का लाभ गरीबों को नहीं देते।
भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने सोमवार को लोनी स्थित एचडीएफसी बैंक की एक शाखा में यह कहते हुए ताला लगा दिया कि बैंक प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना को पलीता लगा रहा है। उनका आरोप है कि एचडीएफसी बैंक द्वारा लाभार्थियों से 10 हजार लोन के बदले 2 हजार रिश्वत मांगी जा रही है। इस पर लाभार्थियों द्वारा आज बैंक की शाखा के बाहर हंगामा किया जा रहा था। जिसके बाद विधायक एचडीएफसी बैंक पहुंचे।
विज्ञापन
दावा है कि है विधायक ने बैंक मैनेजर से पूछताछ की और पोर्टल पर आए 191 फॉर्म में से सिर्फ एक फॉर्म पर दो हजार की रिश्वत लेकर लोन दिया गया है। इसे लेकर जब मैनेजर द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बैंक में ताला लगा दिया।
नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी योजना को पलीता लगाने वाले बैंक और अधिकारी बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। बैंक सरकार से मिलने वाली योजनाओं का लाभ गरीबों को नहीं देते, यह ठीक नहीं है।