फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: झांसी निवासी कैदी लेखराज यादव की इलाज के दौरान मौत, कई गंभीर धाराओं में दर्ज हैं मुकदमें

Fri, 26 Dec 2025 04:16 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

इलाज के लिए जेल से लाए गए 76 वर्षीय बंदी लेखराज यादव की दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मौत हो गई। वह लीवर सिरोसिस, शुगर सहित कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित था और लंबे समय से विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा था।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेल में इलाज के लिए लाए गए बंदी लेखराज यादव 76 निवासी झांसी की बृहस्पतिवार रात दिल्ली स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया कि लेखराज यादव को बनारस से इलाज के लिए अक्तूबर माह में डासना स्थित जिला कारागार लाया गया था।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लेखराज यादव लीवर सिरोसिस, शुगर समेत कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। उनका इलाज एम्स दिल्ली, मेरठ अस्पताल और गाजियाबाद के अस्पतालों में चल रहा था। 22 दिसंबर को उन्हें एम्स दिल्ली ले जाया गया था, जहां से दोबारा बुलाने की तारीख दी गई थी। इसी दौरान तबीयत बिगड़ने पर पहले उन्हें एमएमजी अस्पताल और फिर एम्स भेजा गया।

बाद में एम्स से उन्हें डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जेल प्रशासन के अनुसार लेखराज यादव पर हत्या और गैंगस्टर एक्ट सहित कुल चार आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें